बांसवाड़ा

Rajasthan Assembly Election 2018 : बांसवाड़ा के 12 लाख 33 हजार मतदाता बटन दबाकर लिखेंगे 34 प्रत्याशियों की किस्मत

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाDec 06, 2018 / 06:43 pm

Varun Bhatt

Rajasthan Assembly Election 2018 : बांसवाड़ा के 12 लाख 33 हजार मतदाता बटन दबाकर लिखेंगे 34 प्रत्याशियों की किस्मत

बांसवाड़ा. सूबे की सीमा पर स्थित जनजातीय जिला बांसवाड़ा की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। अभी कुछ ही देर में सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। फिलहाल यहां हर स्तर पर सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद नजर आ रही है। इधर, वागड़ अंचल में मतदान करने को लेकर हर किसी का उत्साह प्रचार प्रसार और चुनावी सभाओं के दौरान देखने को मिला था। विशेषकर युवा मतदाताओं में इस प्रकार का जुनून देखा जा रहा है। जिले के बांसवाड़ा, घाटोल, गढ़ी, कुशलगढ़ और बागीदौरा ये 5 विधानसभा क्षेत्र ट्राइबल क्षेत्र में शामिल है।
34 उम्मीदवार मैदान में
जिले की पाचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सर्वाधिक प्रत्याशी 8-8 कुशलगढ और घाटोल में है वहीं सबसे कम प्रत्याशी 5 गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में है। बांसवाड़ा में 6 और बागीदौरा में 7 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे है।
यह है होट सीट
जिले में बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र होट सीट मानी जा रही है। इसके कई कारण है लेकिन सबसे मुख्य कारण यहां पर वर्तमान राज्यमंत्री और विधायक धनसिंह रावत का निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना है। बीजेपी ने यहां धनसिंह का टिकट काटकर नए चेहरे को मौका दिया है जिससे बागी हुए धनसिंह चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते है।
मतदाताओं की गणित
पूरे जिले में करीब 12 लाख 33 हजार 171 मतदाता है। जिसमें से बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 49 हजार 683 मतदाता है। वहीं घाटोल में 2 लाख 55 हजार 488, गढ़ी में 2 लाख 62 हजार 046, बागीदौरा में 2 लाख 37 हजार 142 तथा कुशलगढ़ में 2 लाख 28 हजार 812 मतदाता है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले के प्रत्येक मतदाता केंद्र पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। बांसवाड़ा जिले की सीमाओं पर भी पुलिस की ओर नाकाबंदी की पुरी व्यवस्था चुनाव पूर्व से ही जारी है। जिले में चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश और गुजरात से भी सुरक्षा बल बुलाए गए है।

Home / Banswara / Rajasthan Assembly Election 2018 : बांसवाड़ा के 12 लाख 33 हजार मतदाता बटन दबाकर लिखेंगे 34 प्रत्याशियों की किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.