
एमजी अस्पताल में उपचाररत प्रियंका।
Rajasthan News :बांसवाड़ा में जौलाना के गढ़ी उपखण्ड़ के जौलाना गांव में डोबापाड़ा क्षेत्र में एक पैंथर ने घर के आंगन में सो रही महिला और 13 वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आंख व चेहरे पर गंभीर घाव के कारण महिला को उपचार के लिए उदयपुर रैफर किया गया। वहीं जौलाना निवासी गोविन्द चरपोटा ने बताया कि वह और उसकी पत्नी लक्ष्मी चरपोटा आंगन में सोये थे। तड़के करीब तीन बजे पैंथर ने खाट पर सोई उसकी पत्नी लक्ष्मी पर हमला कर दिया। इस पर वह घबरा गई और चिल्लाई। परिवार के सभी लोग जाग गए। घर की लाइट जलाने पर पैंथर भाग निकला।
लक्ष्मी कम्बल ओढ़ कर सोई थी। इसके बाद भी चेहरे व आंख पर पैंथर के हमले से गंभीर घाव हुए और वह खून से लथपथ हो गई। उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय बांसवाड़ा ले गए जहां उसे 15 टांके लगाए गए और उदयपुर रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें -
इधर, इससे पूर्व पैंथर ने पचोरपाड़ा डोबापाड़ा में 13 वर्षीय प्रियंका पुत्री दिनेश डामोर पर रात करीब डेढ़ बजे हमला किया। घर के पास ही लघुशंका के लिए जाते समय पैंथर ने हमला किया। पिता ने जैसे-तैसे बेटी को बचाया। बालिका के चेहरे व गले पर घाव लगे। जौलाना सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बांसवाड़ा रेफर किया गया। वहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
02 Sept 2024 03:28 pm
Published on:
02 Sept 2024 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
