scriptBanswara Election 2018 Live Update : बांसवाड़ा में कौन कहां किस सीट पर आगे, पढ़ें अबतक के रुझान… | Rajasthan Election Result Live Update: Banswara Election 2018 Result | Patrika News

Banswara Election 2018 Live Update : बांसवाड़ा में कौन कहां किस सीट पर आगे, पढ़ें अबतक के रुझान…

locationबांसवाड़ाPublished: Dec 11, 2018 05:03:28 pm

Submitted by:

Yogesh Kumar Sharma

www.patrika.com/banswara-news

banswara

Banswara Election 2018 Update : बांसवाड़ा में कौन कहां किस सीट पर आगे, पढ़ें अबतक के रुझान…

banswara election 2018 Update : बांसवाड़ा में कौन कहां किस सीट पर आगे, पढ़ें अबतक के रुझान…

बांसवाड़ा. राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए सुबह करीब 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो चुकी है। अभी करीब 05 बजे तक के रुझानों में बांसवाड़ा जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 3 सीटों पर कांग्रेस, 1 सीट पर भाजपा और 1 सीट पर निर्दलीय आगे चल रही है।
यह है अबतक के रुझान
जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के अर्जुन सिंह बामनिया करीब 7616 वोटों से आगे चल रहे है। भाजपा के हकरू मईड़ा दूसरे तथा वर्तमान विधायक निर्दलीय धनसिंह रावत तीसरे नंबर पर चल रहे है। कुशलगढ़ विधानसभा पर कांटे की टक्कर में निर्दलीय रमीला खडिय़ा 17498 मतों से आगे चल रही है वहीं भाजपा के भीमाभाई दूसरे और फतेहसिंह तीसरे नंबर पर चल रहे है। इधर, हॉट सीट मानी जा रही बागीदौरा विधानसभा में कांग्रेस के महेंद्रजीत मालवीया करीब 17637 मतों से लीड कर रहे है और भाजपा के खेमराज गरासिया दूसरे नंबर पर है। घाटोल में भाजपा के हरेंद्र निनामा करीब 6 हजार वोटों से आगे चल रहे है वहीं नानालाल निनामा दूसरे नंबर और तीसरे पर नवनीतलाल निनामा चल रहे है। गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कैलाश मीणा 10159 मतों से कांग्रेस की कांता भील से आगे चल रहे है।
सीएम वसुंधरा राजे ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
बांसवाड़ा. राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को मतगणना शुरू हो गई। इसी बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिले के शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। जानकारी के अनुसार सीएम करीब 8.20 पर मंदिर पहुंची और मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों से बात करने के बाद मुख्यमंत्री फिर से जयपुर के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि सीएम हर चुनाव में रिजल्ट के दिन बांसवाड़ा में मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन करने पहुंचती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो