scriptRajasthan Election 2018 Update : बांसवाड़ा में रहा बराबरी का मुकाबला, 05 सीटों में से 02 पर कांग्रेस, 02 पर भाजपा, 01 सीट पर निर्दलीय का कब्जा | Rajasthan Election Result Live Update: Banswara Election 2018 Result | Patrika News

Rajasthan Election 2018 Update : बांसवाड़ा में रहा बराबरी का मुकाबला, 05 सीटों में से 02 पर कांग्रेस, 02 पर भाजपा, 01 सीट पर निर्दलीय का कब्जा

locationबांसवाड़ाPublished: Dec 11, 2018 07:25:57 pm

www.patrika.com/banswara-news

banswara

Rajasthan Election 2018 Update : बांसवाड़ा में रहा बराबरी का मुकाबला, 05 सीटों में से 02 पर कांग्रेस, 02 पर भाजपा, 01 सीट पर निर्दलीय का कब्जा

बांसवाड़ा. आखिरकार राजस्थान के रण का परिणाम आ गया। प्रदेश में जहां कांग्रेस को बहुमत मिला है वहीं बांसवाड़ा जिले की पांच विधानसभा सीटों में से 02 सीटों पर कांग्रेस तो 02 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। 01 सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम आने के साथ ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न के साथ खुशी का इजहार किया।
यहां जीती कांग्रेस
मतगणना के बाद जिले की पांच विधानसभा सीटों में से बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस के अर्जुनसिंह बामनिया 18087 वोट से जीते। बामनिया को 87472 वोट, भाजपा के हकरू मईड़ा को 69385 और निर्दलीय धनसिंह रावत को 32482 वोट मिले। बागीदौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के महेंद्रजीत मालवीया 21310 मतों से विजय हुए जिन्हें 97638 मत और भाजपा के खेमराज गरासिया को 76328 वोट मिले।
rajasthan election 2018 Update : वागड़ की नौ सीटों में से दो पर बीटीपी की धमाकेदार जीत, भाजपा को भारी नुकसान

भाजपा के खाते में दो सीट
जिले की पांच विधानसभा सीटों में घाटोल विधानसभा सीट पर भाजपा के नए चेहरे हरेंद्र निनामा 4511 वोट से जीते। निनामा को 100655 वोट, कांग्रेस के नानालाल निनामा को 96144 और भाजपा के बागी निर्दलीय नवनीतलाल निनामा को 3884 वोट मिले। वहीं गढ़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के कैलाश मीणा 24155 वोट से विजय हुए जिसमें मीणा को 98326 मत और कांग्रेस की कांता भील को 74171 वोट प्राप्त हुए।
निर्दलीय ने चौंकाया
जिले की कुशलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाली रमीला खडिय़ा 18763 वोटों से जीती। रमीला को 93829 वोट, भाजपा के भीमाभाई डामोर को 75066 वोट और एलजेडी के फतेहसिंह को 2267 वोट मिले। प्रत्याशियों के जीतने के बाद उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
डूंगरपुर में बीटीपी का कमाल
इधर, डूंगरपुर जिले की चार विधानसभा सीटों में से 02 सीटों पर भारतीय ट्राइबल पार्टी ने जीत दर्ज की। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा ने कब्जा किया। यहां डूंगरपुर सीट पर कांग्रेस के गणेश घोघरा ने भाजपा के माधव वरहात को 27743 मतों ने हराया। आसपुर सीट पर भाजपा के गोपीचंद मीणा ने बीटीपी के उमेश डामोर को 5012 वोटों से हराया। सागवाड़ा सीट पर बीटीपी के रामप्रसाद डिंडोर ने 4583 मतों से भाजपा के शंकरलाल डेचा और चौरासी सीट पर बीटीपी के राजकुमार रोत ने भाजपा के राज्यमंत्री सुशील कटारा को 12774 मतों से मात दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो