बांसवाड़ा

Banswara Election 2018 Result : हकरू की पराजय में बागी धनसिंह का ‘पाटिया’ पड़ा भारी, अर्जुन ने मार ली बाजी

www.patrika.com/banswara-news
 

बांसवाड़ाDec 12, 2018 / 12:53 pm

Varun Bhatt

Banswara Election 2018 Result : हकरू की पराजय में बागी धनसिंह का ‘पाटिया’ पड़ा भारी, अर्जुन ने मार ली बाजी

बांसवाड़ा. जैसा कि अनुमान था वैसा ही हुआ। भाजपा के बागी धनसिंह रावत की मौजूदगी ने कांग्रेस के अर्जुन बामनिया की राह आसान कर दी और हकरू के हाथ से बाजी निकल गई। मतगणना स्थल पर कांग्रेस के अर्जुन बामनिया कभी भीतर कभी बाहर आते-जाते रहे, तो भाजपा के हकरू मईड़ा गणना कक्ष में ही राउण्डवार वोटों का गणित लगाते दिखे। बामनिया कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियों से भी बाहर मिलते हुए चर्चा में व्यस्त रहे। प्रारंभिक रुझान सामने आते ही उनके चेहरे पर आत्मविश्वास भी झलका। वहीं निर्दलीय के वोट बढऩे एवं अपने कम होने पर हकरू के चेहरे पर निराशा दिखी। बीच में भाजपा की बढ़त पर उम्मीद की किरण भी जगी, लेकिन दोबारा बामनिया के अगले राउण्ड में लीड से जीत का गणित भी साफ हो गया।
rajasthan election 2018 Update : बांसवाड़ा में रहा बराबरी का मुकाबला, 05 सीटों में से 02 पर कांग्रेस, 02 पर भाजपा, 01 सीट पर निर्दलीय का कब्जा

भाजपा और कांग्रेस को एक एक सीट और बीटीपी को दो सीटें मिली
डूंगरपुर जिले की चार सीटों के चुनाव में बीटीपी की जोरदार दस्तक के बाद भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले चुनाव में सभी चार सीट जीतने वाली भाजपा को इस बार सिर्फ एक सीट मिल पाई है। बीटीपी दो सीटें जीतने में सफल रही वहीं कांग्रेस को भी एक सीट मिली। आसपुर सीट पर भाजपा के गोपीचंद मीणा ने बीटीपी के उमेश डामोर को 5 हजार 330 मतों से हराया। कांग्रेस के राइया मीणा गोपी चंद को 57 हजार 62 और डामोर को 51 हजार 732 मत मिले। राइयामीणा को 42 हजार 185 मत मिले। सागवाड़ा सीट से बीटीपी के राम प्रसाद डेंडोर ने 4582 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के शंकर लाल डेचा को मात दी। डिंडोर को 58406 मत और डेचा को 53824 मत मिले। कांग्रेस के सुरेन्द्र बामणिया तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 41 852 मत मिले। डेचा की हार में भाजपा की बागी अनीता कटारा ने भी भूमिका अदा की। कटारा ने दस हजार 140 वोट लिए और यही डेचा के लिए भारी पड़ गए। चौरासी सीट बीटीपी के राजकुमार रोत ने 12934 मतों से भाजपा के राज्य मंत्री सुशील कटारा को हराया। रोत को 64 हजार 119 मत और कटारा को 51 हजार क185 मत मिले। डंूगरपुर सीट से गणेश घोघरा (कांग्रेस) 27898 मतों से विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के वर्तमान जिला प्रमुख माधव वरहात को हराया।घोघरा को 75 हजार 842 मत और वरहात को 47 हजार 584 मत मिले।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.