scriptहरियाळो राजस्थान : पौधरोपण में बच्चों ने दिखाया जोश, प्रकृति को हरा-भरा करने का लिया संकल्प | Rajasthan Patrika Hariyalo Rajasthan Campaign | Patrika News

हरियाळो राजस्थान : पौधरोपण में बच्चों ने दिखाया जोश, प्रकृति को हरा-भरा करने का लिया संकल्प

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 19, 2018 03:40:42 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/rajasthan-news

banswara

हरियाळो राजस्थान : पौधरोपण में बच्चों ने दिखाया जोश, प्रकृति को हरा-भरा करने का लिया संकल्प

बांसवाड़ा. खोडऩ. राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुजाजी का गढ़ा परिसर में बुधवार को राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान खेल मैदान में बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए। संस्था प्रधान धनपाल टेलर ने अभियान कि सराहाना कि और पर्यावरण संरक्षण की महता बताई। अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्टाफ व अभिभावकों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी प्रकृति को हरा-भरा करने का जोश नजर आया। सभी ने अधिकाधिक पौधे लगाने ओर उनके संरक्षण का संकल्प किया। छत्रसिंह राठौड़, हड़मत सिंह राठौड़, बलवीर सिंह राठौड़, संजय रावल, शंकरलाल मालीवाड,़ अम्बालाल सेघाड़ा, रंजना जैन,प्रकाश बुनकर, गोकुल यादव, सूर्यसिंह चुण्डावत, ईश्वर सिंह राठौड़, जगपाल सिंह राठौड़, नन्दलाल नायक, देवीसिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि ने पौधे रोपे। आभार प्रकाश चन्द्र नायक ने माना।
कलिंजरा. हरियाळो राजस्थान के तहत कलिंजरा के युवकों ने पेड़ पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जीवन का दाता है। इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच सुशील कुमार जैन, हितेन्द्र सिंह राणावत, जयसिंह राणावत, अनिल कलाल, ऐजाज खान, नितेश जैन, संजय नाई, मोतीलाल टेलर, मनोहर आदि ने पौधे लगाए।
परतापुर. नवागांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सेवानिवृत वन अधिकारी नारायण मीणा के सान्निध्य में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर भरत दवे, कमलेश टेलर, दिनेश माली, मोहनदास वैष्णव, जगदीश, नानुलाल आदि ने नीम, कल्प, अशोक एवं तुलसी के पौधों का रोपण किया। पौधों की सुरक्षा का संकल्प किया।
पेड़ पौधे हमारे लिए वरदान
बांसवाड़ा. वनेश्वर महादेव मंदिर मानस मंडल के प्रांगण में पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान युवा भारत किसान सेवा समिति महिला पतंजलि योग समिति एवं योग प्रचारक प्रकल्प के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। राज्य योग निरीक्षक भागीरथ पुरुषार्थी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पुरुषार्थी ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण अवश्य करें। पेड़-पौधों को उन्होंने मानव के लिए वरदन बताया। कायक्रम में देवपाल मिश्रा, भुवनेश्ववरी मलोत, अमित जोशी देशपाल सिंह, प्रभाशंकर जोशी, हरतालिका, जया वैष्णव, घनश्याम जोशी, राकेश लक्ष्मण व अन्य उपस्थित थे।
आदित्य पब्लिक सैकण्डरी स्कूल की ओर से चारणेश्वर मंदिर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव विकास जैन, प्रधानाचार्य अंकुरी जैन एवं विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर संस्था सचिव ने बच्चों को बताया कि पर्यावरण से बढकऱ कोई महायज्ञ नहीं है। वृक्ष न होते तो मुनष्य का जीवन ही नहीं होता है। प्रधानाचार्य ने बच्चों को पौधरोपण करने एवं संरक्षण का सकंल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय की स्टॉफ भी मौजूद था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो