scriptबांसवाड़ा : विश्वभर में संकट का दौर, ब्राह्मण समाज का जनसेवा के साथ आध्यात्म पर जोर | Rajasthan Patrika Social Connect Campaign With Bhrahman Samaj Banswara | Patrika News

बांसवाड़ा : विश्वभर में संकट का दौर, ब्राह्मण समाज का जनसेवा के साथ आध्यात्म पर जोर

locationबांसवाड़ाPublished: May 24, 2020 04:20:19 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Coronavirus Updates, Bhrahman Community Banswara : राजस्थान पत्रिका सोशल कनेक्ट अभियान, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

बांसवाड़ा : विश्वभर में संकट का दौर, ब्राह्मण समाज का जनसेवा के साथ आध्यात्म पर जोर

बांसवाड़ा : विश्वभर में संकट का दौर, ब्राह्मण समाज का जनसेवा के साथ आध्यात्म पर जोर


बांसवाड़ा. ब्राह्मण समाज सदैव ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना के साथ सभी के कल्याण की कामना करते हुए आगे बढ़ता हैं। कोविड-19 महामारी में भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ब्राह्मण समाज इस संकट से मुक्ति और जनसेवा के हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है। बात जरूरतमंदों को राशन वितरण से लेकर आर्थिक सहयोग देने की हो या सर्वसमाज के मरीज तक दवा पहुंचाने की हैं, हर दम समाजजन तैयार रहे। कुछ ऐसे ही विचार शनिवार को राजस्थान पत्रिका के सोशल कनेक्ट अभियान के तहत ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने डिजिटल तकनीक से चर्चा के दौरान साझा किए।

सर्वसमाज के लिए की पहल
महामारी के इस दौर में जरूरतमंदों की समस्याओं को समाज ने समझा और सामाजिक स्तर पर समन्वय से सर्वसमाज की मदद की। अहमदाबाद से समाज के युवाओं ने वागड़ में सर्वसमाज के लोगों के लिए 4 से 5 लाख तक की दवाइयां भेजी। इसके अतिरिक्त मास्क से लेकर सरकारी कोष में अंशदान जैसे कार्य भी स्थानीय स्तर पर किए गए। ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना रखते हुए सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि इस संकट से उभरने के लिए जागरूकता के साथ कदम आगे बढ़ाए।
– रमेश पंड्या, अध्यक्ष, सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज बांसवाड़ा
देश में आध्यात्मिक लहर जगाई
विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने काफी सक्रियता दिखाई है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहयोग दिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता का काम जारी है। परशुराम जयंती से शंकराचार्य जयंती तक देश में आध्यात्मिक लहर जगाते हुए दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार का कार्यक्रम हुआ। देशभर में 2 करोड़ से ज्यादा और बांसवाड़ा से 80 लाख मंत्रों का जाप किया गया। राशन वितरण सहित अन्य सेवाकार्य भी किए।
– योगेश जोशी, जिलाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन

समाज की प्रतिभाओं को मिले रोजगार
लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही सबसे पहले समाजजन ने सरकार की गाइड लाइन की पालना की। प्रतिनिधियों ने मिलकर अपने स्तर पर समाज के जरूरतमंदों की सूची तैयार की और आवश्यकता होने पर उन्हें राशन सामग्री और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। इन दिनों समाज के जो लोग बाहर से घर लौटे हैं उनका सर्वे होना चाहिए और उनकी योग्यतानुसार स्थानीय स्तर पर ही योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास होने चाहिए।
– ललित जोशी, अध्यक्ष, चौबीसा मेवाड़ा ब्राह्मण समाज

शैक्षिक वातावरण बनाया
लॉकडाउन से नुकसान शिक्षा के क्षेत्र में भी हुआ है। शिक्षण संस्थान बंद हुए। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए तकनीक से जुड़ते हुए ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था की गई। घर बैठे विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेज और स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया।
– सुधीर पंड्या, व्याख्याता, जीव विज्ञान

घर-घर पहुंचाया भोजन
समाज की ओर से कई प्रकार से जनसेवा के कार्य किए गए। कई लोगों ने तो उनके द्वारा किए गए सहयोग को गुप्त ही रखा। समाज की ओर से नगर परिषद में महामारी के बीच राहत कार्य के लिए अंशदान किया गया। वहीं आठ माह पहले समाज स्तर पर शुरू किए गए अन्नपूर्णा अभियान के तहत समुदाय के जरूरतमंद परिवारों तक घर-घर भोजन पहुंचाया गया। सर्वसमाज से यही निवेदन है कि जनसेवा के लिए लगातार सहयोग के हाथ बढ़ाते रहे।
– यतीश नागर, नगर मंडल अध्यक्ष, वडनगऱा ब्राह्मण समाज
ईकाई स्तर तक किया सहयोग
समाजजनों ने सरकारी सहायता कोष में 50 हजार से अधिक का आर्थिक सहयोग किया। वहीं समाज के कई लोगों ने अपने स्तर पर भी सहयोग राशि दी। ईकाई स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर जरूरतमंदों को मास्क, सेनेटाइजर, राशन आदि वितरित किया गया। वर्तमान में भी समाजसेवा के कार्य जारी है।
– अनिल पुरोहित, अध्यक्ष, सहस्त्र औदिच्य टोलकिया ब्राह्मण समाज
युवाओं को पूजा-पाठ और संस्कृति से जोड़ा
इस दौर ने काफी कुछ बदला और सिखाया है। समाज की प्रत्येक ईकाई के सभी जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। रोजगार का संकट होने पर ईकाई स्तर से जानकारी लेकर हर संभव मदद की। इस काल में ब्राह्मण होने के नाते पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों को बढ़ाया। वहीं युवा वर्ग भी संस्कृति से जुड़ा। त्रिमेस पथोक चौखरा परिवारों की गणना का महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया।
– गोमतीशंकर पंड्या, अध्यक्ष, त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मणसमाज
हरदम रहे सेवा को तैयार
समाज सदस्य एवं नगर परिषद की जिम्मेदारी होने से सेवा के लिए हम हरदम तैयार हैं। सर्वसमाज को त्वरित राहत के लिए जुटे हुए हैं। ये सेवा का कार्य आगे भी जारी है। अब भी यदि किसी जरूरतमंद की जानकारी आप तक पहुंचे तो एक बार सूचित करे, हर संभव उसे मदद एवं राहत पहुंचाई जाएगी।
– जैनेंद्र त्रिवेदी, सभापति नगर परिषद बांसवाड़ा

सहयोग के लिए बढ़ते गए कदम
कोराना संक्रमण के दौर सामाजिक स्तर से जरूरतमंदों की सेवा के तहत हरदम तैयार रहे। सभी के समन्वय से ये कार्य आगे भी जारी है। अब आगामी समय के हालातों को लेकर समन्वित तौर पर कार्ययोजना तैयार कर हमें आगे बढऩा होगा।
– अरविंद जोशी, भट्ट मेवाड़ा ब्राह्मण समाज ईकाई बागीदौरा

कोर कमेटी जुटी, प्रकल्प बढ़ते गए
वागड़ के दोनों जिलों में कोरोना संक्रमण के दौर में मदद के लिए एक प्लानिंग के साथ काम किया। अहमदाबाद में कोर कमेटी सेवा को जुटी रही तो विभिन्न प्रकल्प हाथ में लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया। इसी का परिणाम सर्व समाज तक अहमदाबाद से वागड़ दवाइयां पहुंचना एवं सरकारी कोष तक सहायता राशि पहुंचाना है। आगामी समय में तकनीक से जोडकऱ समाज के युवाओं को कॅरियर मार्गदर्शन देने की प्लानिंग हैं।
– हितेश भट्ट, अध्यक्ष, वागड़ सहस्त्र औदिच्य समाज अहमदाबाद
एक कोष तैयार करना होगा
संकट के समय ब्राह्मण समाज सर्व समाज के साथ खड़ा रहा हैं। अब आने वाले समय में समाज के जरूरतमंदों को त्वरित सहायता मिल सके इसके लिए सामाजिक स्तर पर कोष बनाना होगा। जरूरतमंदों एवं शैक्षणिक क्षेत्र में आवश्यकता वालों को चिह्नित तक जो भी सहयोग दे सकते हैं वो देना होगा।
– सुधीर चौबीसा, अध्यक्ष, चौबीसा ब्राह्मण समाज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो