बांसवाड़ा

स्कूल से घर लौट रही 9वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार कर आरोपी फरार, पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Rape In Rajasthan : स्कूल से घर लौट रही छात्रा से बलात्कार

बांसवाड़ाSep 05, 2019 / 05:13 pm

Varun Bhatt

स्कूल से घर लौट रही 9वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार कर आरोपी फरार, पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ दर्ज किया मामला

स्कूल से घर लौट रही 9वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार कर आरोपी फरार, पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ दर्ज किया मामला
बांसवाड़ा. स्कूल से घर लौट रही नवीं कक्षा की एक छात्रा बलात्कार के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार छात्रा दो तारीख को अपने स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में आरोपी विकास चरपोटा उसके दो साथी सामने आए। इनमें दो आरोपियों ने छात्रा को पकड़ा और विकास ने बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
बांसवाड़ा : दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में घुसे 15-20 नकाबपोशों ने व्यापारी पर किया हमला, मारपीट कर हो गए फरार, मचा बवाल

बेणेश्वर धाम पर नदी में मिला युवक का शव
गनोड़ा/बांसवाड़ा. वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम के पास गुरुवार को एक युवक का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह बेणेश्वर धाम के गनोड़ा पुल की तरफ नदी में एक युवक का शव बहता हुआ दिखाई दिया। शव दिखने पर लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और शव को बाहर निकाला। कुछ देर में मौके पर मोटागांव थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। शव को नदी से बाहर निकाल कर समीप ही हेलीपेड के पास रखा गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रमेश पुत्र कालिया निवासी ठीकरिया (पालोदा) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। फिलहाल मामला अस्पष्ट है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होने की संभावना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.