बांसवाड़ा

Video : चाहे कितनी भी बढ़ जाए ऊंचाई, नहीं बचती बुराई : तीन मिनट में ही धू-धू कर जल गए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाOct 20, 2018 / 11:58 am

Varun Bhatt

Video : चाहे कितनी भी बढ़ जाए ऊंचाई, नहीं बचती बुराई : तीन मिनट में ही धू-धू कर जल गए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

बांसवाड़ा. असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा जिलेभर में उत्साह से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। इससे पहले रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। खेल स्टेडियम के समीप मैदान में रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए शाम साढ़े पांच बजे से ही शहर और गांवों के लोग पहुंचना शुरू हो गए। सांझ होते ही पूरा मैदान भर गया। रामलीला स्थल से रवाना हुई शोभायात्रा शाम ठीक करीब सात बजे मैदान में पहुंची। यहां एक वाहन में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का वेश धरे कलाकार बैठे थे। शोभायात्रा के मैदान में पहुंचने के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद, पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, तहसीलदार आदि का नगर परिषद आयुक्त प्रभुलाल भाबोर व अन्य कार्मिकों ने स्वागत किया। इसके बाद तहसीलदार ने 25 फीट ऊंचे कुंभकर्ण, पुलिस अधीक्षक ने 25 फीट ऊंचे मेघनाद और कलक्टर ने 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण का पुतला जलाते ही वहां मौजूद हजारों लोगों की भीड़ ने भी शोर मचाया। हनुमान बने कलाकर ने लंका दहन किया।
आतिशबाजी ने मोहा मन
दहन से पहले शोरगर उस्मान भाई व इकराम के दल ने रंग-बिरंगी आतिशबाजी से अतिथियों और लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने लंका रंगीन, हवाई मल्टीकलर, कर्णफूल, खजूर झाड़, झूला, कृष्ण चक्कर, सिल्व रैन, जुगनू की बरसात, गोल्डन रैन, कलर झुमका, नीला गगन, छमछम, एवरग्रीन, उल्कापिंड, एयर फाइटर जैसे कई आयटम एक के बाद एक प्रस्तुत किए तो आसमान भी रंग-बिरंगी रोशनी से दमक उठा।
यहां भी आयोजन
मयूर नगर लोधा में 35 फीट के रावण दहन का दहन किया गया। उप महा प्रबन्धक लीगल मनोज शाह ने बताया कि रावण दहन व मेला के मुख्य अतिथि बिजनेस हैड प्रबीर बंधोपाघ्ययाय, सलाहकार आर.के. चौधरी व अतिथि सी.ओ.ओ. सुकेश शर्मा, पीयूष चन्द्रान, सी.के. थरड़ ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया। मेले में एलएनजे परिवार की क्लब सदस्या मंजू बियानी, मीना शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की ओर से विभिन्न चाट-पकौड़ी के स्टाल लगाए गए। क्लब अध्यक्ष अशोक सोडानी के नेतृत्व में फन गेम्स का आयोजन किया। रंगना सक्सेना के नेतृत्व में रावण दहन के लिए राम रथ सवारी व बच्चों की ओर से राम दरबार बनाकर रावण दहन किया गया। कार्यक्रम में एनएनजे भीलवाड़ा ग्रप परिवार मोरड़ी व लोधा के अधिकारी मय परिवार के उपस्थित थे। आरंभ में सोडानी ने स्वागत किया। संचालन आर.के. गुप्ता ने किया।

Home / Banswara / Video : चाहे कितनी भी बढ़ जाए ऊंचाई, नहीं बचती बुराई : तीन मिनट में ही धू-धू कर जल गए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.