scriptगणतंत्र दिवस : बांसवाड़ा के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 22 जने होंगे सम्मानित | Republicday2020 : People will rewarded | Patrika News

गणतंत्र दिवस : बांसवाड़ा के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 22 जने होंगे सम्मानित

locationबांसवाड़ाPublished: Jan 26, 2020 12:37:57 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

#Republicday2020 : उपखंड स्तर पर भी दिया जाएगा सम्मान

गणतंत्र दिवस : बांसवाड़ा के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 22 जने होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस : बांसवाड़ा के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 22 जने होंगे सम्मानित

बांसवाड़ा. गणतंत्र दिवस पर कुशलबाग मैदान में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिलेभर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए 22 जनों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया होंगे।
समारोह में राउमावि लोड़दा के प्रधानाचार्य रणछोड़ पाटीदार, भूअनि वृत्त पालोदा के विष्णुलाल यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बांसवाड़ा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी लोकेश शुक्ला, राउमावि नूतन के व्याख्याता परेश नीमा, राउप्रावि पोटलिया की प्रबोधक मेहजहीन मेहर माही, सांख्यिकी अधिकारी अन्वेषण उपनिदेशक कृषि विभाग नीरज पाटीदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटी सरवन की नर्स ग्रेड द्वितीय अर्पणा नाकू, वडिया के शारीरिक शिक्षक राजेन्द्र गरासिया, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम के सहायक प्रोग्रामर पंकज नायक, पटवार मण्डल ईटाउवा के पटवारी कोदर चौहान, राप्रावि धनेलापाड़ा के अध्यापक शीतल मेहता, पशु चिकित्सालय बांसवाड़ा के पशुधन सहायक भैरूलाल कटारा, अपराध शाखा जिला पुलिस अधीक्षक हैड कांस्टेबल हसीना बी, कनिष्ठ सहायक कमलेश सिसोती, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक कर्मचारी नारायणलाल पटेल , पीएसपी कॉलेज परतापुर के व्याख्याता मुकेश पंड्या, वागड़ पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दीपक द्विवेदी, सेव द चिल्ड्रन संस्था हैड ऑफिस गुडगांव, वाग्धारा संस्था, वजाखरा की साधना उपाध्याय, रियायंस फाउण्डेशन के जितेन्द्र चौधरी, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग बांसवाड़ा के जिला स्पोर्ट मैनेजर ललित कुमार सालवी को नवाजा जाएगा।
उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस पर २७ जनें होगें सम्मानित

परतापुर. गढ़ी ब्लॉक स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को राउमावि गढ़ी खेल मैदान पर धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पीटी,परेड़, व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें। इस मौके पर उत्कृष्ठ कार्य के लिए २७ जनों को उपखण्ड़ स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उपखण्ड कार्यालय से जारी सूची के अनुसार राउमावि.गढ़ी के विद्यार्थी तन्वी जैन, निहार उपाध्याय, श्रेय शुक्ला, पायोनियर नेन्सी दोसी, कर्तव्यसिंह, सनराईज पब्लिक स्कूल के वर्तिक जोशी, राउमावि कुशलकोट की प्रियंका रोत, राउमावि भतार की अंकिता चरपोटा, शिक्षक राउमावि गढ़ी लालसिंह सोलंकी, संदर्भ व्यक्ति कन्हैयालाल मकवाना, समाजसेवी जोहर केटी परतापुर,एसीबीईओ अरथूना सुरेश चन्द्र पाटीदार, पशुधन सहायक भगोरा भरत कुमार ताबियार, तकनीकी सहायक विद्युत निगम परतापुर राजुलाल जाटव, प्रसाविका वजवाना ट्रीसा टी वर्गीस, सहायक प्रशासनिक अधिकारी उपखण्ड़ गढ़ी सुभाष चन्द्र पटेल, सहायक प्रोग्रामर उपखण्ड गढ़ी शशांक श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक पं.स.अरथूना पुष्पेन्द्र बाजिया, वरिष्ठ सहायक तहसील गढ़ी हिरजी पटेल, पुरुषोत्तम आचार्य, गिरदावर कालूराम डामोर, वाहन चालक भगवतसिंह,पीओ पं.स.गढ़ी सोहनलाल चरपोटा, ग्राम विकास अधिकारी अड़ोर भूपेन्द्र श्रीमाली, वरिष्ठ सहायक चौपासाग हेमा उपाध्याय, कम्प्यूटर ऑपरेटर पं.स.गढी चन्द्रवीरसिंह एवं प्रभाशंकर पण्डया महाविद्यालय परतापुर को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में परतापुर में सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। सुबह उपखण्ड क्षेत्र के समस्त सरकारी एवं अद्र्व सरकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो