scriptमांगो को लेकर डटे रहे रोडवेज कर्मचारी, बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा, हड़ताल जारी | roadways strike continue, people facing trouble | Patrika News

मांगो को लेकर डटे रहे रोडवेज कर्मचारी, बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा, हड़ताल जारी

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 20, 2018 11:37:58 am

Submitted by:

Jyoti Patel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan news

मांगो को लेकर डटे रहे रोडवेज कर्मचारी बस स्टैंड पर सन्नाटा, हड़ताल जारी

बांसवाड़ा. राजस्थान राज्य पथ परिवहन के कार्मिक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गत चार दिनों से हड़ताल पर हैं जिस कारण इन दिनों में एक भी बस का संचालन नही हो सका है। बसों के संचालन न होने के कारण यत्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज की हड़ताल से निजी बस चालकों की चांदी हो गई है। जिसके चलते निजी बस संचालकों ने भी बसों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है।
राहुल गाँधी को सौपेंगे ज्ञापन

संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार कार्मिकों पर कांग्रेस से मिले होने का आरोप लगा रही है। सरकार इस हड़ताल को कांग्रेस के निशाने पर करना बता रही है। इस कारण सभी कार्मिक गुरूवार को सागवाड़ाइ आयोजित राहुल गांधी की सभा में जाकर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे और अपनी पीड़ा उनको बताएं। साथ ही बताया कि सरकार उनसे बात करने तक करने को तैयार नहीं है।
गणेशोत्सव के में हुई भजन संध्या एवं आरती

वही दूसरी तरफ शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गणेशोत्सव के दस दिवसीय आयोजन के तहत बांसवाडा के आज़ाद चौक बाल हनुमान मंदिर परिसर में भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल पदाधिकारियों के साथ ही शहर भर के श्रद्धालुओं ने हिस्सा किया। इस दौरान बड़े बुजुर्गों के अलावा बच्चों ने भी एक से एक उम्दा भजन प्रस्तुत किये। प्रतिमा का किया श्रंगार लंबे समय से स्थापित की जा रही गणेश प्रतिमा के इस वर्ष भी भव्य श्रंगार किया गया। रजत आभूषण के हार मुकुट एवं अन्य आभूषणों से श्रंगार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो