scriptबांसवाड़ा में चुनाव के बाद प्रत्याशियों की दिनचर्या, देवदर्शन, खेत और रुझान जानने में गुजरा दिन | Routine of candidates after voting | Patrika News

बांसवाड़ा में चुनाव के बाद प्रत्याशियों की दिनचर्या, देवदर्शन, खेत और रुझान जानने में गुजरा दिन

locationबांसवाड़ाPublished: Dec 09, 2018 01:04:39 pm

Submitted by:

Ramkaran Katariya

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा में चुनाव के बाद प्रत्याशियों की दिनचर्या, देवदर्शन, खेत और रुझान जानने में गुजरा दिन

बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने से लेकर चुनावी प्रचार और मतदान के दिन तक लगातार अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे प्रत्याशियों के लिए शनिवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। चुनाव के बाद प्रत्याशियों की दिनचर्या की टोह ली तो सामने आया कि अधिकांश ने सुबह सबसे पहले देवदर्शन कर जीत की कामना की। इसके बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। कुछ ने दैनिक कार्यों को तवज्जो दी। बांसवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी हकरू मईड़ा सुबह पांच बजे उठे। दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की। परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताया। सात बजे के करीब ही समर्थक उनके निवास पर पहुंच गए तो फीडबैक लिया। कुछ समय बाद समर्थकों के साथ हुई अप्रिय घटना की सूचना मिली तो घर से निकले और देर शाम घर पहुंचे।
मलवासा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, बांसवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और उनके दो बेटों सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज

खेतों में की सिंचाई
घाटोल. घाटोल क्षेत्र में प्रत्याशियों की दिनचर्या जानी तो कहीं प्रत्याशी फीडबैक लेते तो कहीं खेतों में नजर आए। कांगे्रस प्रत्याशी नानालाल निनामा के निवास पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे कार्यकर्ता बैठे थे। निनामा चाय की चुस्कियों के साथ क्षेत्र का फीडबैक लेते दिखे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नवनीतलाल निनामा भी निवास पर कार्यकर्ताओं से रुझान लेते दिखे। दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा प्रत्याशी हरेन्द्र निनामा के घर पहुंचे तो वे अपने मकान के समीप स्थित खेत में बोई मक्का की फसल की सिंचाई करते दिखे। उनकी पत्नी भी खेतों में काम करती दिखी। पूछने पर बताया कि हर शनिवार हनुमान मंदिर जाते हैं। वह सबसे पहले हनुमान मंदिर गए। बाद में करीब 12 बजे तक कार्यकर्ता घर पहुंचे तो उनसे फीडबैक लिया।
कार्यकर्ताओं से चर्चा
कुशलगढ़. चुनावी जंग निपटा कर प्रत्याशियों ने फुर्सत के क्षण में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आकलन किया। परिवार के साथ समय बिताया। भाजपा प्रत्याशी भीमा भाई डामोर नेसुबह उठने के बाद पूजा पाठ की। घर पर आए कार्यकर्ताओं से मिले। कुछ कार्यकर्ताओं से मोबाइल पर चर्चा की। इसके बाद कुशलगढ़ में कार्यकर्ताओं से मिले। बाद में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने बांसवाड़ा चले गए। निर्दलीय प्रत्याशी रमीला खडिय़ा सुबह पूजा पाठ के बाद दिनभर अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से चर्चा में व्यस्त रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो