script

‘हर हर महादेव’ के जयकारों संग निकली महाकाल की शाही सवारी, शिवमय हुआ कुशलगढ़, उमड़ा भक्तों का सैलाब

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 13, 2019 12:33:19 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Mahakal Ki Shahi Sawari : नगर भ्रमण को निकले महादेव के दर्शन करने लगी श्रृद्धालुओं की भीड़

banswara

‘हर हर महादेव’ के जयकारों संग निकली महाकाल की शाही सवारी, शिवमय हुआ कुशलगढ़, उमड़ा भक्तों का सैलाब

कुशलगढ़/बांसवाड़ा. श्रावण मास के सोमवार को एकता समिति एवं अंखड सनातन युवा मण्डल के तत्वावधान में सोमनाथ-नागनाथ महादेव की शाही सवारी निकाली गई। सवारी देखने श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सवारी में हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढकऱ भाग लिया। सवारी जहां जहां से निकली माहौल शिवमय हो गया। दोपहर हिरन नदी तट स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से शाही बैंड व भोले के भजनों के साथ सवारी रवाना हुई। सवारी में केसरिया परिधान में शिवभक्त थिरकते रहे। आदिवासी लोक नृत्य दल ने लोगों का मन मोह लिया। सवारी में शिव की बारात के कलाकार रूप धरे चल रहे थे जो आकर्षण का केन्द्र रहें। सवारी में तोप से पुष्प वर्षा नासिक ढोल आदि ने भी आकर्षित किया।
बांसवाड़ा : इन युवाओं का बेणेश्वर से दंडवत करते 45 किमी का सफर, देर रात मंदारेश्वर पहुंचकर दिया कावडय़ात्रा को विराम

महाकाल का नगर भ्रमण
सवारी में सुसज्जित शाही पालकी में भगवान भोलेनाथ को विराजमान करवा कर नगर भ्रमण कराया। नगर के सभी प्रमुख मार्गो व मोहल्लों से होती हुई शाही सवारी थांदला रोड स्थित नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची। जहां विशेष पूजा अर्चना महाआरती व महाप्रसादी हुई। आयोजन में एकता समिति व अंखड सनातन युवा मंडल के हर्षवर्धन पण्डया, वैभव बैरागी, प्रशान्त बैरागी, हितेश पडियार, ज्ञान प्रकाश बैरागी, शुभम जोशी, नितिन सोलंकी, विजय त्रिवेदी, नेमिश बैरागी सहित सभी समाजजन शामिल हुए।
Video : बेणेश्वर से उठा हजारों कावडिय़ों की भक्ति का ज्वार, मंदारेश्वर पहुंचकर जलधार से लगा विराम

पुष्प वर्षा से स्वागत
शाही सवारी का वार्ड पार्षद व पालिका उपाध्यक्ष लीला पडियार ने गांधी चौक पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष तिलोतमा अरूण जोशी, दिव्या पण्डया, पायल पण्डया, ज्योत्सना पण्ड्या सहित महिलाओं ने तथा अम्बे माता मंदिर पीपली चौराहे पर नपाध्यक्ष रेखा जोशी, नगर मण्डल अध्यक्ष नितेश बैरागी आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Banswara : बेणेश्वर से मंदारेश्वर तक बम भोले की गूंज, कावड़ यात्रियों की वापसी में तेजी

भोलेनाथ की सवारी
अखण्ड सनातन मण्डल की ओर से भी भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली गई। जो सोमनाथ महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची। जहां विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गई। झांकी समिति संयोजक राजेन्द्र उपाध्याय, मन्दीप व्यास, नितिन सोनी, विजय राठौड़, चिन्टू राठौड़, मानसिंह डामोर आदि ने सहयोग किया। इधर श्रावण मास उत्सव समिति द्वारा नागनाथ महादेव मंदिर पर भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। समिति के संजय जोशी, लालसिंह राठौड़, प्रबोध पंण्डया, कन्हैयालाल भाटीया, निर्मल पण्डया, भरत सिसोदिया आदि ने सहयोग किया।

ट्रेंडिंग वीडियो