scriptबांसवाड़ा : खाना बनाते समय अचानक कपड़ों में लगी आग, बुरी तरह झुलसी महिला की अस्पताल में मौत | Scorched woman died due to fire in banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : खाना बनाते समय अचानक कपड़ों में लगी आग, बुरी तरह झुलसी महिला की अस्पताल में मौत

Scorched woman died : झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम, सज्जनगढ़ इलाके का मामला

बांसवाड़ाAug 20, 2019 / 05:37 pm

Varun Bhatt

banswara

बांसवाड़ा : खाना बनाते समय अचानक कपड़ों में लगी आग, बुरी तरह झुलसी महिला की अस्पताल में मौत

बांसवाड़ा. चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक कपड़ों ने पकड़ी आग से बुरी तरह से झुलसी विवाहिता ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार सज्जनगढ़ थाना इलाके के मोलिया निवासी कवि पत्नी मानू गरासिया 12 अगस्त की सुबह करीब ग्यारह बजे अपने घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी उसने चूल्हे में केरोसिन डाला तो अचानक चूल्हा भभक गया। इससे आग कपड़ों को पकड़ ली। इससे कुछ देर में ही कवि को आग की लपटों ने चारों ओर से घेर लिया। इस पर परिजनों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया और कवि को एमजी हॉस्पीटल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कवि के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी थी। जबकि कवि लंबे समय से बीमार चल रही थी।
होटल में कमरा लेकर चलाया खेल, गांवों की भोली-भाली महिलाओं को फंसाया, फिर सवा लाख रुपए ऐंठकर फरार हो गए बदमाश

मारपीट से घायल
बांसवाड़ा. घरेलू झगड़े में मारपीट की वारदात के बाद घायल एक युवक को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सदर थाना इलाके के रूजिया निवासी कांति लाल पुत्र नाथू चरपोटा का अपने ही घर में परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा हो गया। इसमें वह घायल हो गया, जिसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : खाना बनाते समय अचानक कपड़ों में लगी आग, बुरी तरह झुलसी महिला की अस्पताल में मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो