scriptबांसवाड़ा : शिवालयों में आशुतोष का अभिषेक, हर हर महादेव के जयकारों संग वागड़ में श्रावण का आगाज | Shravan month begins in Vagad | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : शिवालयों में आशुतोष का अभिषेक, हर हर महादेव के जयकारों संग वागड़ में श्रावण का आगाज

www.patrika.com/rajasthan-news

बांसवाड़ाAug 13, 2018 / 11:58 am

Ashish vajpayee

banswara

बांसवाड़ा : शिवालयों में आशुतोष का अभिषेक, हर हर महादेव के जयकारों संग वागड़ में श्रावण का आगाज

बांसवाड़ा : शिवालयों में आशुतोष का अभिषेक, हर हर महादेव के जयकारों संग वागड़ में श्रावण का आगाज

बांसवाड़ा. एक माह तक भोले भण्डारी भगवान आशुतोष की आराधना के रूप में मनाए जाने वाले श्रावण मास के तहत शिवालयों में भगवान शिव के जयकारें गूंजने लगे हैं एवं सुबह-शाम विशेष आरती के साथ भजन कीर्तन का दौर भी शुरू हो गया है। भक्तों की ओर से भगवान भोले का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है एवं मंदिरों को भी रंगीन लाइटों से सजाया गया है। एक माह तक भोले के भक्त शिव मंत्रों के साथ बिल्व पत्र चढ़ा कर तप अर्चना करेंगे। वहीं श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। शिवालयों में रविवार को देर रात तक सफ ाई व सजावट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शहर के वनेश्वर महादेव, त्र्यम्बकेश्वर, मंदारेश्वर सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं जलाभिषेक एवं पूजन के लिए बेल पत्र, धतूरा फ ल फू ल की मांग बढ़ गई है।
11 करोड़ जाप के लिए माला जप का आगाज
बांसवाड़ा. श्री रामचरित मानस मंडल की ओर से इस वर्ष सावन माह में 11 करोड़ ओम नम: शिवाय जाप जिले के विभिन्न मंदिरों में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ रविवार को सावन के प्रथम दिन से किया गया। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष महेश पंचाल ने बताया कि यह जाप अनुष्ठान जिले के तकरीबन 17 से 18 मंदिरों में प्रारंभ हुआ। और इसके तहत 11 करोड़ जप होंगे। मंडल महामंत्री अमृतलाल पंचाल ने बताया कि यह जप कार्यक्रम 9 सितम्बर तक जारी रहेगा। संपूर्ण श्रावण मास की पूर्णाहूति 10 सितम्बर को सामूहिक अखंड कीर्तन पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय के साथ दोपहर 12 बजे आरती के साथ मनाया जाएगा तथा महाप्रसादी होगी। जिसमें सभी केंद्रों के भक्तजन, आजीवन सदस्य, मानस महिला मंडल, नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक एवं मंडल भाग लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो