scriptरक्षा बंधन पर बहन ने किडनी दान कर दी भाई को नई जिंदगी | sister donate kidney her brother in banswara | Patrika News

रक्षा बंधन पर बहन ने किडनी दान कर दी भाई को नई जिंदगी

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 11, 2022 03:27:46 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

रक्षा बंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व होता है। इस दिन बहन भाई की कलई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके लिए मंगल कामना करती है।

sister donate kidney her brother in banswara

रक्षा बंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व होता है। इस दिन बहन भाई की कलई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके लिए मंगल कामना करती है।

परतापुर(बांसवाड़ा). रक्षा बंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व होता है। इस दिन बहन भाई की कलई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके लिए मंगल कामना करती है। गढ़ी उपखण्ड के गोपीनाथ का गड़ा निवासी एक बहन ने इस बार रक्षाबंधन एक दिन पहले बुधवार को भाई को किडनी देकर मिसाल कायम की।

साकरिया गांव के डायालाल सुथार को मधुमेह की बीमारी थी। पिछले वर्ष उसके पैरों में सूजन की शिकायत पर अहमदाबाद के निजी अस्पताल में दिसम्बर 2021 में जांच करवाई। जहां में डायालाल की दोनो किडनियां फेल होना पाया गया। जिसके बाद फरवरी 2022 से अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में एक दिन के अंतराल में डायलिसिस किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें

बहन ने किडनी देकर बचा ली भाई की सांसें

चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत बताई। इसकी जानकारी पर उसकी बहन गोपीनाथ का गड़ा निवासी आशा पत्नी सुरेश सुथार डायालाल को एक किडनी देने तैयार हो गई। डायालाल की बुधवार को सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। आशा ने भाई को रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व किडनी देकर अटूट प्रेम की एक नई मिसाल पेश की है। दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो