scriptबांसवाड़ा : वीरोदय तीर्थ में वेदी पर विराजे भगवान आदिनाथ, आचार्य विद्यासागर का 52वां दीक्षा दिवस मनाया | statue of lord adinath established in virodaya tirth of banswara | Patrika News

बांसवाड़ा : वीरोदय तीर्थ में वेदी पर विराजे भगवान आदिनाथ, आचार्य विद्यासागर का 52वां दीक्षा दिवस मनाया

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 08, 2019 01:18:56 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ का 1008 कलशों से जलाभिषेक किया

banswara

बांसवाड़ा : वीरोदय तीर्थ में वेदी पर विराजे भगवान आदिनाथ, आचार्य विद्यासागर का 52वां दीक्षा दिवस मनाया

ठीकरिया/बांसवाड़ा. भगवान आदिनाथ की प्रतिमा स्थापना वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव तथा विश्वशांति महायज्ञ में रविवार को श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। सैकड़ों लोगों की मौजूद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का 1008 कलशों से जलाभिषेक किया गया और शाम को प्रतिमा को वेदी पर बिराजमान किया गया। तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल पिण्डारमिया व खुशपाल शाह ने बताया कि सुबह मंगलाष्ठक के अभिषेक विधि प्रारंभ हुई। इसमें 1008 कलश लिए युवा चतुर्थ समकालीन भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर प्रथम जलाभिषेक करने को लेकर उत्साहित थे। मुनि समता सागर महाराज व ऐलक निश्चय सागर महाराज के सानिध्य व प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया, सुयश की मौजूदगी में मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को प्रतिष्ठित करने के बाद प्रथम जलाभिषेक व शांतिधारा तीर्थ कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पिण्डारमिया सपरिवार ने, दूसरी का धनपाल मीठालाल परिवार के सचिन खोडणिया, राजेन्द्र खोडणिया व चन्द्रकान्त खोडणिया परिवार को धर्मलाभ मिला।
नींव खुदाई के दौरान निकली भगवान की अतिप्राचीन प्रतिमा, जैन समाज में हर्ष

इस दौरान नौगामा, बडोदिया, बांसवाड़ा, खान्दू कॉलोनी, बागीदौरा, कलिंजरा, घाटोल, अरथूना, परतापुर, ठीकरिया आदि से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पुण्यार्जन किया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी सदस्य तथा आचार्य विद्यासागर परिवार बाहुबली कॉलोनी के सदस्यों ने महोत्सव की सफलताको लेकर सहयोग किया। विश्वशांति महायज्ञ में सौधर्म इन्द्र शाह हुकमीचंद पुत्र शांतिलाल जैन परिवार चन्दूजी का गढ़ा, कुबेर इन्द्र बनने का सौभाज्य संयज गांधी, राजेश गांधी व नितेश गांधी परिवार तथा यज्ञ नायक बनने का शाह केसरीमल पुत्र दीपचन्द जैन परिवार चन्दूजी का गढ़ा को लाभ मिला। प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया ने समस्त इन्द्र इन्द्राणियों को शुद्धि करण करवाने के उपरांत विधान प्रारंभ करवाया। महिलाओं ने भक्ति नृत्य करते पूजन कर अघ्र्य चढा़ए।
राजस्थान : रात में व्यापारी को सपना आया और सुबह मूर्ति निकालने के लिए खोद डाली जमीन, जब कुछ हाथ नहीं लगा तो…

वेदी पर भगवान आदिनाथ विराजे
शाम को भगवान श्रीआदिनाथ की प्रतिमा को तीर्थ कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पिण्डारमिया सपरिवार ने मुनि समता सागर महाराज व प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया के सान्निध्य में वेदी पर बिराजमान किया। भा मंडल का सुशील जैन बाहुबली कॉलोनी को, छत्र चढ़ाने का धर्मलाभअनिल जैन तलवाड़ा व चंवर ढुलाने का धर्मलाभ केसरीमल घोड़ा परिवार कलिंजरा को मिला। आचार्य विद्यासागर महाराज का 52वां दीक्षा दिवस मुनि समता सागर महाराज के सान्निध्य में भक्तिभाव से मनाया। एवीएस परिवार बाहुबली कॉलोनी की महिला श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्य से पूजन करने के साथ श्रावकों ने अघ्र्य चढ़ाए। संचालन खुशपाल शाह व सुशील जैन ने किया। इस दौरान तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा एवीएस परिवार के अध्यक्ष राजेश गांधी का सम्मान किया। मुनि समता सागर महाराज का वीरोदय से नौगामा के लिए विहार शाम पांच बजे हुआ। सोमवार को नौगामा के नसीयाजी में भगवान मुनि सुव्रतनाथ के मंदिर का शिलान्यास मुनि संघ के सान्निध्य में होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो