मुंबई में फंसे वागड़वासियों तक पहुंची राहत : – चिडिय़ावासा. लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे बांसवाड़ा के तकरीबन 12 लोगों को सोमवार का खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। गौरतलब है कि बांसवाड़ा के तकरीबन 12 लोग मुंबई के वसई और मलाड में फंसे हैं। जिन्हें खानेपीने की सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। उनकी समस्यों के चलते सोमवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद सदर थाना में कार्यरत एसआई सचिन शर्मा ने मुंबई में परिचितों से बात कर जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाना सुििनिश्चत किया।