बांसवाड़ा

जमीन विवाद को लेकर परेशान युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर लगा ली आग, 70 फीसदी झुलसा और…

Suicide Attempt : आंबापुरा थाना इलाके मामला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांसवाड़ाJul 27, 2019 / 03:42 pm

Varun Bhatt

जमीन विवाद को लेकर परेशान युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर लगा ली आग, 70 फीसदी झुलसा और…

बांसवाड़ा. आंबापुरा थाना इलाके के नवाखेड़ा गांव में एक युवक ने शुक्रवार को खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही एनवक्त पर परिजन पहुंच गए और उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक करीब 70 प्रतिशत झुलसा है। पुलिस एवं तहसीलदार ने युवक के बयान भी दर्ज किए हैं।
बांसवाड़ा : बदलते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से विस्फोट, दो जने झुलसे, मची अफरा-तफरी

पुलिस के अनुसार नवाखेड़ा निवासी सूर्या (35) पुत्र तोलिया दामा का पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर वह परेशान था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सूर्या के पिता दूसरे गांव में थे। मां मवेशियों को चराने के लिए गई थी। पत्नी खेत पर थी। पीछे से घर पर सूर्या अकेला था, जिसने केरोसीन स्वयं के उपर उड़ेला और आग लगा ली। सूर्या की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण दौडकऱ आए और उन्होंने जैसे तैसे आग पर नियंत्रण पाया और फिर उसे असपताल पहुंचाया।
झुलसे मरीज को अस्पताल लाते समय कार्मिक ने रास्ते में रोक दी एम्बुलेंस, परिजनों से ऐंठे 200 रुपए, फिर पहुंचाया अस्पताल

Home / Banswara / जमीन विवाद को लेकर परेशान युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर लगा ली आग, 70 फीसदी झुलसा और…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.