scriptVideo : बांसवाड़ा : जिले में 6 से 8 अगस्त तक सुराज गौरव यात्रा, मुख्यमंत्री की तीन दिन में होंगी तीन सभाएं | Suraaj Gourav Yatra In Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा : जिले में 6 से 8 अगस्त तक सुराज गौरव यात्रा, मुख्यमंत्री की तीन दिन में होंगी तीन सभाएं

www.patrika.com/rajasthan-news

बांसवाड़ाJul 31, 2018 / 02:00 pm

Ashish vajpayee

banswara

Video : बांसवाड़ा : जिले में 6 से 8 अगस्त तक सुराज गौरव यात्रा, मुख्यमंत्री की तीन दिन में होंगी तीन सभाएं

बांसवाड़ा. परतापुर. भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी चार अगस्त से निकाली जा रही सुराज गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का जिले में तीन दिन प्रवास होगा और तीन बड़ी सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री छह अगस्त को अगरपुरा से जिले में प्रवेश करेंगी और आठ अगस्त को नरवाली होते हुए प्रतापगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगी। यात्रा को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली और यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्राणपण से जुटने के निर्देश दिए।
बैठक में गृहमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हम मंदिर में भगवान के श्रीविग्रह का शृंगार करते हैं और इसमें पुजारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, यही महत्व पार्टी में कार्यकर्ताओं का है। अब यह कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह पार्टी का कितना शृंगार कर पाते हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने गांव के गरीब के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की हंै और इसका लाभ आमजन और दूरस्थ बैठे गरीब व जरूरतमंद को मिला है। उन लोगों को पार्टी से जोडऩे और उनमें जोश भरने का दायित्व कार्यकर्ता का है।
यह रहेगा कार्यक्रम
कटारिया ने बताया कि सुराज गौरव यात्रा छह अगस्त को अपराह्न 3 बजे माहीपुल अगरपुरा पहुंचेगी। वहां स्वागत के बाद यात्रा गढ़ी पहुंचेगी, जहांं हिम्मत मैदान में आमसभा होगी। इसके बाद परतापुर और तलवाड़ा में मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम होंगे। यात्रा त्रिपुरा सुंदरी पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री मातारानी के दर्शन करेंगी। इसके बाद यात्रा बांसवाड़ा पहुंचेगी, जहां स्वागत किया जाएगा।
7 अगस्त को प्रात: 9 बजे यात्रा बांसवाड़ा से बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होगी। छींच, बागीदौरा एवं चौरड़ी चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम होंगे। दोपहर एक बजे गांगड़तलाई में आमसभा होगी। इसके बाद यात्रा मोनाडूंगर, भीलकुंआ, सज्जनगढ़, डूंगरा बड़ा होते हुए तीन बजे कुशलगढ़ पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। 8 अगस्त को प्रात: 9 बजे बांसवाड़ा से यात्रा तेजपुर, सुरपुर, सेनावासा देवदा होते हुए 11 बजे घाटोल पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी।
यह रहे मौजूद
बैठक में राज्यमंत्री धनसिंह रावत, जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत पुरी, मनोहर पटेल व ओम पालीवाल, महामंत्री लालसिंह पाटीदार आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री गोविन्दसिंह राव ने किया।
सभास्थलों का जायजा
मीडिया प्रभारी राजीव ओझा ने बताया कि राज्यमंत्री रावत, जिलाध्यक्ष त्रिवेदी, यात्रा संयोजक भगवत पुरी आदि ने यात्रा मार्ग एवं आमसभा स्थलों का अवलोकन करते हुए कार्यकर्ताओ को निर्देश दिये।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो