scriptबांसवाड़ा : तालाब के पास नाले में मिली किशोर की लाश, मवेशी चराने गए बच्चों ने देखा और…. | Teen's body found in Sallopat police station area | Patrika News

बांसवाड़ा : तालाब के पास नाले में मिली किशोर की लाश, मवेशी चराने गए बच्चों ने देखा और….

locationबांसवाड़ाPublished: Jun 26, 2020 06:04:28 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Dead Body Found In Banswara : सल्लोपाट थाना क्षेत्र का मामला, पास में मिले चप्पल, खून और घसीटने के निशान भी दिखे

बांसवाड़ा : तालाब के पास नाले में मिली किशोर की लाश, मवेशी चराने गए बच्चों ने देखा और....

बांसवाड़ा : तालाब के पास नाले में मिली किशोर की लाश, मवेशी चराने गए बच्चों ने देखा और….

गांगड़तलाई/बांसवाड़ा. सल्लोपाट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त 16 वर्षीय महेंद्र पुत्र सागर कटारा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा एमजी अस्पताल में भेजा गया। जानकारी के अनुसार राम का मुन्ना गांव के कुछ बच्चे सुबह करीब नौ बजे मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे। जहां उन्होंने तालाब के पास छोटे नाले में शव को देखकर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद गांव में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव की शिनाख्त के बाद मृतक के पिता सागर को सूचना दी गई।
बांसवाड़ा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास में ही पड़ी मिली युवती की लाश, फैली सनसनी

गांव के रमणलाल कटारा ने बताया कि मृतक के पिता सागर ट्रक चालक है, जो ट्रक लेकर गुजरात गए हुए थे। उनके लौटने पर शाम चार बजे शव को हटवाया गया। वहीं, सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर पुलिया के नीचे चप्पल और खून के निशान मिले है। वहीं कुछ घसीटने के निशान भी मिले है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शव को घसीटा गया है। शव के पेट से आंते और नाभि भी बाहर आ गई है। शव के सीने और सिर पर चोट के निशान मिले है। किसी जानवर के द्वारा हमला करना भी प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मौके पर वन विभाग की टीम को भी बुलवाया और बागीदौरा डिप्टी महावीर सिंह शेखावत भी पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो