scriptपहले शादी का झांसा देकर किशोरी को फंसाया, फिर दो युवकों ने मिलकर किया बलात्कार | Teenager raped by youth pretending to marry in banswara | Patrika News

पहले शादी का झांसा देकर किशोरी को फंसाया, फिर दो युवकों ने मिलकर किया बलात्कार

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 06, 2019 01:26:53 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

– Rape In Banswara, Rape In Rajasthan
– शादी का झांसा देकर किशोरी से बलात्कार- दो जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पहले शादी का झांसा देकर किशोरी को फंसाया, फिर दो युवकों ने मिलकर किया बलात्कार

पहले शादी का झांसा देकर किशोरी को फंसाया, फिर दो युवकों ने मिलकर किया बलात्कार

बांसवाड़ा. शादी का झांसा देकर किशोरी से बलात्कार के आरोप में कुशलगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को दो जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इलाके की पीडि़ता ने कलिंजरा थाना इलाके के पाड़ला मौखा निवासी मुकेश पुत्र बदाम गरासिया तथा उसके बहनोई पर बलात्कार का आरोप लगाया है। रिपोर्ट अनुसार करीब दो साल पहले आरोपी किशोरी के सम्पर्क में आया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर किशोरी को ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
Video : बेणेश्वर धाम पर नदी में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से बलात्कार
बांसवाड़ा. स्कूल से घर लौट रही नवीं कक्षा की एक छात्रा बलात्कार के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार छात्रा दो तारीख को अपने स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में आरोपी विकास चरपोटा उसके दो साथी सामने आए। इनमें दो आरोपियों ने छात्रा को पकड़ा और विकास ने बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो