बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : घर के बाहर खेलते भाई-बहिन पर कुत्ते ने किया हमला, सिर और हाथों को बुरी तहर नोंचा

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 08, 2018 / 12:51 pm

Ashish vajpayee

बांसवाड़ा : घर के बाहर खेलते भाई-बहिन पर कुत्ते ने किया हमला, सिर और हाथों को बुरी तहर नोंचा

बांसवाड़ा. छोटी सरवा. मोहकमपुरा में गुरुवार रात घर के बाहर मासूम भाई-बहन पर श्वान ने हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। श्वान ने एक बच्चे के सिर व हाथों को काट खाया। दोनों को तुरन्त ही निजी वाहन से कुशलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से दोनों को 108 एम्बुलेंस से बांसवाड़ा रैफर कर दिया। मोहकमपुरा में मडिया सिंगाड़ की पांच वर्षीय पुत्री रक्षा तथा चार वर्षीय पुत्र अक्षय घर के बाहर खेल रहे थे। मां बाहर लघुशंका के लिए गई थी। तभी एक श्वान दोनों पर झपट पड़ा। दोनों की चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को श्वान के चंगुल से छुड़ाया। श्वान ने उनके सिर एवं हाथों को जख्मी कर दिया। शुक्रवार को दोनों को छुट्टी दे दी गई। इधर शुक्रवार सुबह श्वान खेत में मृत पड़ा मिला।
निजी भूमि में शव दफनाने के आरोप में 14 गिरफ्तार
कुशलगढ़. कुशलगढ़ थाना इलाके के पाली छोटी गांव में करीब एक डेढ़ माह पूर्व निजी भूमि में शव दफनाने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने 14 जनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। पुलिस के अनुसार घटनाक्रम करीब डेढ़ माह पुराना है। पाली छोटी गांव के युवक की सर्पदंश से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने शव को गांव के पास ही निजी भूमि में दफना दिया था। इस पर दोनों पक्षों के मध्य विवाद खड़ा हो गया था।थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पाली छोटी निवासी जोरजी पुत्र वरसिंग कटारा ने मखजी पुत्र दीता, पंकज पुत्र मखजी, गुलाब पुत्र मखजी, प्रवीण पुत्र शांतु , अर्पण पुत्र मखजी, दौलतराम पुत्र शांतु, जोरजी पुत्र बदिया, नाथू पुत्र जोरजी, तोलसिंह पुत्र चतरा, संजय पुत्र कलसिंह, पारसिंग पुत्र किडिय़ा, हकरा पुत्र नागजी व ईश्वरलाल पुत्र जोरजी सुरावत सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। इस पर सभी को गिरफ्तार किया है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : घर के बाहर खेलते भाई-बहिन पर कुत्ते ने किया हमला, सिर और हाथों को बुरी तहर नोंचा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.