पुलिस के अनुसार गांगा मईड़ा पुत्र जगजी मईड़ा और उसका बेटा देवचंद दोनों शराब के आदी थे। रविवार रात दोनों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद किसी बात को लेकर इनमें कहासुनी हुई। इससे तैश में आए गांगा ने देवचंद के सिर पर लठ से हमला किया, जिसमें वह लहूलुहान होने के बाद वहीं ढेर हो गया। इस घटनाक्रम के बाद गांगा सोने के लिए चला गया। इधर, देवचंद वहीं मौके पर पड़ा रह गया और उसके सिर से खून बहता रहा। सोमवार सुबह देवचंद की पत्नी दीतू ने खून पड़ा देखा और पति को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। दोपहर को गांव में सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दीतू की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।