जोरदार किया स्वागत
इससे पहले तावड़े के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के साथ लसाड़ा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ उनका स्वागत किया। इसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। इस दौरान कुछ युवाओं ने डा. पूनिया से अलग में बातचीत की और प्रदेश में इस बार नया चेहरा सामने लाने की पैरवी की। तावड़े व पूनिया का पालोदा, लोहारिया, सुंदनी, सागवाडि़या आदि स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और नारे लगाए।

आज बैठक में होंगे सम्मिलित
तावड़े और प्रदेशाध्यक्ष पूनिया सहित संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शनिवार को त्रिपुरा सुंदरी में जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होकर मार्गदर्शन देंगे। इससे पहले वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और पार्टी कार्यालय में भी आएंगे। तावड़े त्रिपुरा सुंदरी में बैठक के बाद घाटोल जाएंगे। वहां बैठक में भाग लेने के बाद चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।