script2 करोड़ की लागत से बना पुल आवागमन के 8 दिनों में धंसा, पहली बारिश में खुल गई गुणवत्ता की पोल, लोगों में आक्रोश | The road of the newly constructed bridge got damaged | Patrika News

2 करोड़ की लागत से बना पुल आवागमन के 8 दिनों में धंसा, पहली बारिश में खुल गई गुणवत्ता की पोल, लोगों में आक्रोश

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 06, 2019 01:13:28 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

करोड़ों की लागत से नवनिर्मित झेर पुल की सडक़ धंसी, आठ दिन पूर्व शुरू था पुल पर यातायात

banswara

2 करोड़ की लागत से बना पुल आवागमन के 8 दिनों में धंसा, पहली बारिश में खुल गई गुणवत्ता की पोल, लोगों में आक्रोश

छोटी सरवा/बांसवाड़ा. कुशलगढ़ उपखंड के रतलाम-कुशलगढ़ मुख्य मार्ग पर लगभग 2 करोड़ 2 लाख की लागत से निर्मित झेर पुल की निर्माण की गुणवत्ता की पोल मानसून की पहली बारिश में खुल गई। दो दिन से हो रही बारिश में पुल की एक तरफ की सीसी सडक़ का हिस्सा धंस गया। इधर शुक्रवार सुबह पुल ढहने की अफवाह फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जहां सडक़ धंसने की जानकारी मिलने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग व ठेकेदार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों को पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी लगी। उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी तो पुल बहने की आंशका से भयभीत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह पुल करीब आठ दिन पूर्व ही आवागमन के लिए खोला गया था।
Union Budget 2019 : केंद्रीय बजट में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने का जिक्र, राज्य सरकार पहल करे तो बांसवाड़ा में रेल परियोजना शुरू होने की उम्मीद

हादसों का अंदेशा
भराव में बरती लापरवाही ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कम्पनी ने पुल के भराव में लापरवाही बरती है। पुल पर दोनों साइड बनाई गई सीसी सडक़ में से साइड की सडक़ पूरी तरह धंस गई और तीन-चार फीट की दरार पड़ गई। इससे आवागमन मे बाधित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल ढहने का अंदेशा बना हुआ है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी गुणवत्ता की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। रतलाम कुशलगढ़ मुख्य मार्ग होने से पुल पर वाहनों का भारी दवाब रहता है। स्कूली वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते है। ज्ञात रहे कि पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने इसका शिलान्यास किया था।
Video : राजस्थान में मानसून के आते ही बेणेश्वर धाम बना टापू, लगातार बारिश से संपर्क कटा, 25 लोग फंसे

भराव दबने से धंसी सडक़
इधर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता परशुराम वर्मा ने बताया एप्रोच सडक़ से पहले भराव किया गया था। भराव दब जाने से सडक़ का एक तरफ का भाग धंस गया है। इसे सही करवा कर आवागमन सुचारू किया गया है। जल्द पुन: एक बार एप्रोच सडक़ को बनाया जाएगा। पुल का कोई लोकार्पण नहीं हुआ। जनता के हितार्थ आठ दिन पूर्व पुल पर आवागमन शुरू किया गया था। निर्माण 20 दिनों पूर्व ही पूर्ण हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो