बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : माही बांध के पेटे में खरबूजों की जबरदस्त पैदावार, बीजों की विदेशों तक सप्लाई, किसान मालामाल

बांसवाड़ा : माही बांध के पेटे में खरबूजों की जबरदस्त पैदावार, बीजों की विदेशों तक सप्लाई, किसान मालामाल

बांसवाड़ाJun 15, 2019 / 03:24 pm

Varun Bhatt

बांसवाड़ा : माही बांध के पेटे में खरबूजों की जबरदस्त पैदावार, बीजों की विदेशों तक सप्लाई, किसान मालामाल

बांसवाड़ा. आंबापुरा. ‘आम तो आम, गुठलियों के भी दाम’ यह मुहावरा चरितार्थ होता दिख रहा है बांसवाड़ा में। लेकिन आम का स्थान ले लिया है खरबूजों ने। बांसवाड़ा में खरबूजे तो बिक रहे हैं लेकिन उनके बीज काश्तकार को मालामाल कर रहे हैं। इन दिनों नियमित तौर पर बांसवाड़ा से इंदौर सप्लाई किए जा रहे हैं, जिन्हें साफ कर कई देशों में भेजा जा रहा है।
गेमन पुल बना गढ़
इन दिनों माही बांध का जलस्तर घटने के बाद बैक वाटर में खरबूजों की खेती व्यापक इलाके में देखी जा सकती है। पूरे जिले में यहीं पर सबसे ज्यादा खरबूजे की पैदावार हो रही है।
बांसवाड़ा की छह रैंजों के सात सौ हैक्टेयर में होगा पौधरोपण, ढाई लाख से अधिक पौधे लगाकर बिछाएंगे हरियाली की चादर

हाथोंहाथ बिकता है बीज
स्थानीय किसानों ने बताया कि खरबूजों का बीज अच्छे दाम देता है। इसलिए खरबूजे को काट कर हाथों हाथ बीज निकालकर सूखा देते हैं और कटे खरबूजे को भी बेच देते हैं। यह बीज कभी 150 सग 200 रुपए किलो के भाव हाथोंहाथ बिक जाता है।
इन्दौर होती है सप्लाई
व्यापारी ने बताया कि किसानों से खरीदकर बीज को इंदौर सप्लाई किया जाता है। एक दिन में तकरीबन 10 क्विंटल बीज रोज सप्लाई करते हैं। इंदौर में सफाई करने और छिलका छीलने के बाद बीज को पैक कर विदेशों में भेज दिया जाता है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : माही बांध के पेटे में खरबूजों की जबरदस्त पैदावार, बीजों की विदेशों तक सप्लाई, किसान मालामाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.