scriptबांसवाड़ा : पीहर आई महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर लगा ली आग, चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली और… | The woman set herself on fire by adding kerosene | Patrika News

बांसवाड़ा : पीहर आई महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर लगा ली आग, चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली और…

locationबांसवाड़ाPublished: Apr 18, 2019 03:52:58 pm

Submitted by:

deendayal sharma

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा : पीहर आई महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर लगा ली आग, चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली और…

बांसवाड़ा. अपने पीहर में केरोसीन से लगी आग से बुरी तरह झुलसी एक विवाहिता को बुधवार दोपहर बाद महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार अरथूना थाना इलाके के भतार निवासी नानी पत्नी महिपाल खांट अपने पीहर नादिया मोहल्ला आलपाड़ा पंचायत नाहली में थी। विवाहिता ने स्वयं के उपर चिमनी से केरोसिन उड़ेला और फिर आग लगा ली। इस पर वह चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली। इस पर परिजन दौडकऱ आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक नानी पूरी तरह आग की लपटों से घिर चुकी थी। इसके बाद भी परिजनों ने जैसे तैसे करके आग पर काबू पाया और फिर गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
नाबालिग झुलसी, बांसवाड़ा से रैफर
इधर, गढ़ी थाना इलाके के साकरिया गांव से एक नाबालिग को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मंगलवार रात महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति होने पर उसे उदयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। नाबालिग के आग से झुलसने के कारण अस्पष्ट हैं, लेकिन प्रथम दृ़ष्टया कारण पुलिस ने खाना बनाते समय झुलसने का बताया है। चिकित्सालय चौकी पुलिस के अनुसार साकरिया निवासी 16 वर्षीय दक्षा पुत्री अशोक रावल को करीब 42 प्रतिशत झुलसी हुई अवस्था में परिजन रात करीब साढ़े दस बजे परतापुर चिकित्सालय में लेकर आए थे, जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार किया और बांसवाड़ा रैफर किया। इसके बाद यहां से भी चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो