scriptसेना का जवान बनकर महिला को दिया झांसा, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर खाते से उड़ा लिए रुपए | The young man stole online money from the women's bank account | Patrika News

सेना का जवान बनकर महिला को दिया झांसा, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर खाते से उड़ा लिए रुपए

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 19, 2020 01:37:52 pm

Online Fraud In Banswara : महिला ने ठगी के बाद कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

सेना का जवान बनकर महिला को दिया झांसा, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर खाते से उड़ा लिए रुपए

सेना का जवान बनकर महिला को दिया झांसा, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर खाते से उड़ा लिए रुपए

बांसवाड़ा. शहर में एक महिला के साथ सेना का जवान बनकर एक युवक ने ऑनलाइन ठगी कर दी। राखी पर उपहार भेजने के बाद पर हुई वारदात में दो ट्रांजेक्शन में चार हजार आठ सौ रुपए खाते से निकाले गए। बाद में ठगी के आभास पर अब कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस के अनुसार घाटोल रोड से सटी बालाजी विहार कॉलोनी निवासी आरती पाठक ने इस संबंध में रिपोर्ट दी।
बांसवाड़ा : सात लाख के आंकड़े और डेढ़ लाख की नकदी के साथ 21 जुआरी पकड़े, 22 गाडिय़ा भी बरामद

इसमें बताया कि वह रेडिमेड कपड़ों का कारोबार ऑनलाइन करती हैं। पिछले दिनों नवीन तोमर नाम का शख्स खुद को भारतीय सेना का जवान बताते हुए संपर्क में आया। फिर उसने राखी पर खरीद का झांसा दिया और बहन के पति से ऑनलाइन लेन-देन करवाया। इससे ऑनलाइन खाते से दो बार में 2400-2400 रुपए कट गए। बाद में धोखाधड़ी का पता चला। मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो