scriptबांसवाड़ा : पुलिस को ठेंगा दिखाकर 01 रात में 02 कॉलोनियों के 03 घरों में चोरों ने चटकाए ताले, हजारों का माल पार | Thousands rupees theft from 3 houses | Patrika News

बांसवाड़ा : पुलिस को ठेंगा दिखाकर 01 रात में 02 कॉलोनियों के 03 घरों में चोरों ने चटकाए ताले, हजारों का माल पार

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 01, 2018 12:56:17 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

कृष्णा विहार और अमरदीप नगर में चोरी

banswara

बांसवाड़ा : पुलिस को ठेंगा दिखाकर 01 रात में 02 कॉलोनियों के 03 घरों में चोरों ने चटकाए ताले, हजारों का माल पार

बांसवाड़ा. कोतवाली थाना इलाके की दो कॉलोनियों में चोरों ने शुक्रवार रात तीन सूने घरों के ताले चटकाए और हजारों का माल पार कर ले गए। इनमें से दो जगह तो चोर वारदात करने में सफल हो गए। तीसरी जगह घर का मुख्यद्वार नहीं खुलने की वजह से असफल हो गए।
ज्वाइनिंग लेने डूंगरपुर गए और यहां चोरी
खांदू कॉलोनी के पीछे कृष्णा विहार निवासी रामचन्द्र पुत्र प्रभु यादव शुक्रवार को अपनी पत्नी रेखा यादव की ज्वाइनिंग कराने डूंगरपुर गए थे। उनके साथ ससुर गौतमलाल भी थे। वहां से रात करीब 11 बजे लौटकर आए। रात अधिक होने से रामचन्द्र पुलिस लाइन स्थित गौतमलाल के आवास पर ही रुक गए। सुबह अपने घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। चोरी के अंदेशे पर भीतर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों एवं भीतर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। आलमारी से सोने का दो तोले का मंगलसूत्र, पच्चीस तोले के चांदी के पाजेब, कंदोरा, पायल व हाथों के सोने कंगन, लक्ष्मी के सिक्के गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
नहीं टूटा सेंट्रल लॉक
कृष्णा विहार में ही चोरों ने दूसरी वारदात अल्पेश पंचाल के घर में की। सूना मकान देखकर मुख्यद्वार का ताला तोड़ दिया। घर में मुख्यद्वार में सेंट्रल लॉक लगा था, जिसे चोर तोड़ नहीं पाए। इससे वारदात होने से बच गई। अल्पेश एक शादी समारोह में गए थे। वारदात की जानकारी उनको सुबह लगी।
शादी से लौटे तब पता चला
चोरों ने तीसरी वारदात को अमरदीप नगर में अंजाम दिया। मनोज पुत्र गजानंद त्रिवेदी ने बताया कि वे गुरुवार रात शादी समारोह में शामिल होने अहमदाबाद गए थे। शनिवार सुबह वापस घर पहुंचे तो मुख्यद्वार खुला था। ताले पास में पड़े थे। भीतर देखा तो होश उड़ गए। बिस्तर पेटी एवं अन्य आलमारियों में रखे कपड़े व अन्य सामान घर में फैला पड़ा था। चोर यहां से भगवान की सोने की मूर्तियां, चांदी के सिक्के, दस-पन्द्रह हजार नकद, पायजेब व अंगुठी आदि पार कर ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो