बांसवाड़ा

VIDEO : मानसून के आते ही बांसवाड़ा में छाई हरियाली, जगमेर की खूबसूरत पहाडिय़ां बनी नया डेस्टिनेशन

Jagmer Ghata In Banswara, Monsoon In Banswara : शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित है जगमेर घाटा

बांसवाड़ाJul 09, 2020 / 10:15 pm

mradul Kumar purohit

VIDEO : मानसून के आते ही बांसवाड़ा में छाई हरियाली, जगमेर की खूबसूरत पहाडिय़ां बनी नया डेस्टिनेशन

बांसवाड़ा. हमारा जिला नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। मानसून आते ही समूचे जिले ने हरियाली की चादर ओढ़ ली है। इन दिनों जगमेर पर्यटन की दृष्टि से एक नया डेस्टिनेशन बन गया है। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर जगमेर की पहाडिय़ां इन दिनों हरीतिमा से आच्छादित है। ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों के बीच सडक़ निर्मित की है जो पहाड़ी के शिखर पर स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचती है। पहाडिय़ों के बीच से गुजरते घुमावदार रास्ते के दाएं और बाएं खेता, छोटे तलैया और हरे पेड़ों के कारण समूचा क्षेत्र पयटकों को आकर्षित कर रहा है।

Home / Banswara / VIDEO : मानसून के आते ही बांसवाड़ा में छाई हरियाली, जगमेर की खूबसूरत पहाडिय़ां बनी नया डेस्टिनेशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.