विशाल गायत्री यज्ञ 24 से, तैयारियां जोरों पर
बड़ोदिया में हुई तैयारी बैठक
बांसवाड़ा
Published: May 15, 2022 02:08:43 am
बांसवाड़ा.बड़ोदिया. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं श्री गायत्री परिवार बड़ोदिया के संयोजन में सर्व सनातन समाज की ओर से 24 मईं से 26 मई तक बड़ोदिया में विराट गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। गायत्री परिवार के तुलसीराम जोशी व भगवतीलाल जोशी ने बताया कि इसमें सभी ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। शनिवार को हुई पूर्व तैयारी बैठक में यादव समाज के विजेश यादव एवं छगनलाल यादव बड़ोदिया ने यादव समाज से सहयोग राशि प्राप्त कर भेंट की। विशाल गायत्री यज्ञ के आयोजन को लेकर विप्र वाहिनी के प्रदेश महामंत्री डॉ. विकास भाई भट्ट ने बताया कि आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओ की समितियों का गठन किया जा रहा है। इस अवसर पर बापूलाल आत्माराम गर्ग बड़ोदिया ने गायत्री यज्ञ की ओर से 16 मई को सुबह 8 बजे कन्याशाला स्कूल मैदान बड़ोदिया में भूमि पूजन व धर्म ध्वजा स्थापना पर समस्त भोजन प्रसादी की व्यवस्था की घोषणा की। मुख्य यजमान मुखिया नरेश पिता नाथजी मुखिया व धर्म ध्वजा स्थापना के यजमान हरि मंदिर रामद्वारा बड़ोदिया के महंत रूपा महाराज है। बैठक में पवन जोशी, कुबेर बारोड व केशव सेवक ने गंगाजल कलश यात्रा व कुंड, पंडाल व्यवस्थाओं को भव्य दिव्य बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में देवीलाल पानेरी, जयंतीलाल जोशी, हिम्मतसिंह राव, गिरीश जोशी, गणेश जोशी, दीपक शुक्ला, नरेंद्र जोशी, अर्जुन सोलंकी, लालसिंह सोलंकी,अशोक नाई,अर्जुन पटेल , राजेंद्र कलाल , चिराग जोशी, नरेश गोयल, प्रेम सोलंकी, विक्रम बारोड़, कमलेश बुनकर , रणछोड़ मालीवाड़ , आदि मौजूद रहे। आभार गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल बड़ोदिया के अध्यक्ष कोदरलाल बारोड़ ने व्यक्त किया।

विशाल गायत्री यज्ञ 24 से, तैयारियां जोरों पर
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
