script

फंदे से लटक कर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या, पीहर पक्ष ने सास और पति पर लगाया प्रताडि़त कर घर से निकालने का आरोप

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 10, 2019 02:52:00 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Woman commits suicide : सागवाड़ा थाने का मामला, दो दिन पहले ही आई थी पीहर

banswara

फंदे से लटक कर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या, पीहर पक्ष ने सास और पति पर लगाया प्रताडि़त कर घर से निकालने का आरोप

डूंगरपुर. सागवाड़ा थाना क्षेत्र के तहत डैयाना गांव में विवाहिता ने अपनी सास और पति से क्षुब्ध होकर पिता के घर फंदे से लटक मौत को गले लगा लिया। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताडऩा व आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करा पीहर पक्ष को सुपुर्द किया गया। डैयाना निवासी सुरेश पुत्र भगवान सुथार ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन खुशबू (19) का विवाह करीब एक साल पहले चीतरी निवासी लोकेश के साथ किया था। इसके बाद वह ससुराल में ही रहती थी। आरोप है कि खुशबू की सास दहेज के लिए प्रताडि़त करने के साथ ही उससे मारपीट करती थी। वहीं खुशबू का पति कुवैत में रोजगारत है, जिसे भी सास फोन पर खुशबू के विषय में भडक़ाती थी। इस कारण खुशबू कुछ समय पहले ही पीहर आ गई थी, लेकिन माता पिता और समाजनजनों ने उसे समझाइश कर ससुराल भेज दिया। दो दिन पहले ही सास ने झगड़ा किया और पति ने फोन पर घर से निकल जाने के लिए कहा। इस पर खुशबू अपने पिता के घर डैयाना आ गई। वहीं गुरुवार की रात को पिता के घर पर फंदे से लटक गई। सुबह परिजन शव लेकर डूंगरपुर पहुंचे।
ससुराल में बेटे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, मौताणे की मांग पर अड़े, मोर्चरी से शव लिए बिना लौटे और…

नहीं पहुंचा कोई
मृतका खुशबू के ससुराल पक्ष को भी पुलिस ने जानकारी दी, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। पीहर पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रताडि़त करने पर ही मृतका ने यह कदम उठाया है।
तीन घंटे तक पोस्टमार्टम का इंतजार
मोर्चरी में सुबह परिजन करीब नौ बजे शव लेकर पहुंच चुके थे और साढ़े नौ बजे तक पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन दोपहर एक बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जबकि भाई ने इसकी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट 10 बजे ही सुपुर्द कर दी थी। पहले भी ऐसे ही हुआ था। तब रामसागड़ा के एएसआई मोहनसिंह ने एसपी से बात की। इसके बाद ही पोस्टमार्टम हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो