scriptबांसवाड़ा : राह चलती महिला की कमर में हाथ डालकर छेड़ा तो महिलाओं ने मिलकर कर दी युवक की धुनाई | woman slapping man on road after tampering | Patrika News

बांसवाड़ा : राह चलती महिला की कमर में हाथ डालकर छेड़ा तो महिलाओं ने मिलकर कर दी युवक की धुनाई

locationबांसवाड़ाPublished: Jan 31, 2018 10:57:49 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

छेड़छाड़ पर महिलाओं ने युवक को जड़े तमाचे, कलक्ट्री के मुख्यद्वार पर हुई घटना

banswara news
बांसवाड़ा. शहर में कलक्टरी के मुख्यद्वार के ठीक सामने बुधवार को एक युवक ने राह चलती महिला की कमर में हाथ डाल छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला ने युवक को तमाचे जड़ दिए। इससे माहौल हंगामा भरा हो गया। हालांकि बाद में युवक को उसके साथी ने बीच बचाव कर वहां से भगा दिया लेकिन तबतक महिलाओं ने युवक की अच्छी खासी धुनाई कर दी थी।
कलक्टरी के सामने मारा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बुजुर्ग महिलाएं अपने किसी कार्य से कलक्टरी में आ रही थी। दोनों आपस में किसी बात पर चर्चा करते हुए आगे बढ़ रही थी इसी दरम्यान सफेद कुर्ता एवं पायजामा पहने एक युवक आया और आते ही बुजुर्ग महिला के कमर में हाथ डाल छेड़छाड़ कर दी। अचानक हुई इस हरकत को पहले तो बुजुर्ग महिला समझ नहीं पाई लेकिन हरकत का पता चलते ही आक्रोशित महिला ने युवक के कॉलर को पकड़ लिया और उसे खींचते हुए कलक्ट्री के मुख्यद्वार से भीतर तक ले गई और तमाचे जडऩा शुरू कर दिया।
महिला ने युवक को चिल्लाते हुए खूब चांटे लगाए और पीटा। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और काफी हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने जैसे ही महिलाओं से छूटने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पीछा कर फिर पकड़ लिया और फिर तमाचे जड़े। काफी देर तक मार खाने के बाद युवक का एक साथी आया और बीच बचाव कर अपने साथी को वहां से भगा दिया और स्वयं भी भाग गया।
बाद में महिलाओं से लोगों ने घटना की जानकारी ली तो महिला ने बताया कि बदमाश छेड़छाड़ की हरकत की थी इससे गुस्से में आकर दोनों महिलाओं ने उसे सबक सिखाने के लिए खूब पीटा। पूरे कलक्टरी परिसर में यह घटना शाम तक चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि महिलाओं ने पुलिस में इसकी जानकारी दी है या नहीं इसके बारें में स्पष्ट नहीं हो पाया। लेकिन इतनी मार खाने के बाद सिरफिरे युवक की आगे कभी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत नहीं होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो