scriptबांसवाड़ा में तीन महिलाओं ने दर्ज कराए दहेज प्रताडऩा के केस, पति सहित अन्य पर लगाए गंभीर आरोप | Women filed dowry harassment cases in banswara | Patrika News

बांसवाड़ा में तीन महिलाओं ने दर्ज कराए दहेज प्रताडऩा के केस, पति सहित अन्य पर लगाए गंभीर आरोप

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 06, 2019 03:27:55 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Dowry Harassment Case : जिला महिला थाना, भूंगड़ा थाना और गढ़ी थाना पुलिस ने दर्ज किए मामले

banswara

बांसवाड़ा में तीन महिलाओं ने दर्ज कराए दहेज प्रताडऩा के केस, पति सहित अन्य पर लगाए गंभीर आरोप

बांसवाड़ा. जिले महिला थाने और भूगड़ा थाने में दहेज प्रताडऩा को लेंकर तीन विवाहिताओं ने अपने पतियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए हैं।
1. भूंगड़ा थाना में प्रतापगढ़ मोरवनिया निवासी लक्ष्मी ने अपने पति जिला पुत्र मांगीलाल निनामा सहित तीन जनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराया है। रिपोर्ट अनुसार आरोपियों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया।
2. महिला थाना में डूंगरपुर के गामड़ी हाल बांसवाड़ा निवासी योगिता जैन ने अपने पति डूंगरपुर निवासी जितेश पुत्र कांतिलाल जैन सहित चार जनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। आरोपी ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को पहले परेशान किया। इसके बाद उसका स्त्री धन छीनने के बाद उसे घर से निकाल दिया। रिपोर्ट अनुसार आरोपी शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
बांसवाड़ा : दूसरी शादी करने पर महिला को सामाजिक बहिष्कार की धमकी, 1.20 लाख दंड भरने का दबाव

सात जनों पर आरोप
3. गढ़ी थाना पुलिस ने गत शुक्रवार को सात जनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अपने पिता के घर परतापुर निवासी पूजा पुत्री दिलीप पिण्डारमिया ने आरोपी पति सागवाड़ा निवासी अनुराग पुत्र राजेन्द्र कुमार पंचोरी जैन, राजेन्द्र कुमार जैन पुत्र जीवराज पंचोरी, प्रिया पुत्र राजेन्द्र कुमार, धारणा पुत्री राजेन्द्र कुमार, बागीदौरा निवासी जयंतीलाल मेहता पुत्र हीरालाल मेहता, शशीकला पुत्री जयंती लाल मेहता, सागवाड़ा निवासी कल्पेश जैन पुत्र रमेश चन्द्र गांधी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। रिपोर्ट अनुसार पूजा का विवाह राजेन्द्र से 28 फरवरी 2019 को हुआ। बतौर दहेज 18 तोला सोने के जेवरात, एक लाख रुपए भेंट स्वरूप दिया तथा अनुराग द्वारा घरेलू सामान के लिए मांगे दो लाख रुपए भी दिए। अनुराग मुंबई में सेवारत होने की वजह से वह सागवाड़ा से पूजा को अपने साथ लेकर गया, इस दरम्यान बतौर भेंट करीब डेढ़ लाख रुपए तथा एक लाख की मूल्यवान वस्तुएं दी गई। यहां से मुंबई पहुंंचने के बाद 15 अप्रेल 2019 की रात करीब 11 बजे आरोपी ने दहेज की और मांग करते हुए पूजा के साथ आरोपी अनुराग ने मारपीट की। साथ ही उससे जबरन सुसाइड नोट भी लिखवाया। इस तरह आरोपी अनुराग से परेशान होकर पूजा 17 अप्रेल को परतापुर पहुंची और मां बाप को पूरी आपबीती बताई। परिजनों ने पूजा का मेडिकल भी कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो