script#LokSabhaElection2019 : वागड़ में आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी, महिलाओं ने वोट डालने में पुरुषों को पीछे छोड़ा | Women voted more than men in Banswara parliamentary constituency | Patrika News

#LokSabhaElection2019 : वागड़ में आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी, महिलाओं ने वोट डालने में पुरुषों को पीछे छोड़ा

locationबांसवाड़ाPublished: May 01, 2019 01:21:19 pm

Submitted by:

deendayal sharma

www.patrika.com/banswara-news

banswara

#LokSabhaElection2019 : वागड़ में आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी, महिलाओं ने वोट डालने में पुरुषों को पीछे छोड़ा

बांसवाड़ा. जनजाति बहुल वागड़ अंचल को पिछड़ा माना जाता रहा है और महिला शिक्षा की दृष्टि से कमजोर भी, लेकिन समय के साथ महिला जागरूकता बढऩे का असर साफ दिखाई पडऩे लगा है और सुदूर गांवों में युवा से लेकर वृद्ध महिलाएं घर की दहलीज को पार कर अपनी ताकत दिखाने लगी हैं। लोकसभा चुनाव इसका ताजा उदाहरण है। चुनाव में बांसवाड़ा सीट पर किसी भी राजनीतिक दल ने भले ही किसी भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया, लेकिन आधी आबादी ने लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई है। महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले संख्या कम होने के बाद भी मतदान में बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया और बाजी मार ली।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय सीट पर 72.81 फीसदी वोटिंग, घाटोल में सर्वाधिक 81.17 व चौरासी में सबसे कम 61.21 प्रतिशत मतदान

आंकड़ों पर एक नजर
1975198 कुल मतदाता
978429 कुल महिला मतदाता लोकसभा क्षेत्र में
732929 महिला मतदाताओं ने किया मतदान
705268 पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट
74.90 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान
70.76 प्रतिशत पुरुषों ने किया मतदान
Video : बांसवाड़ा में चुनाव ड्यूटी पर लगे जवानों ने जताया विरोध, भोजन और भुगतान के भी नहीं ठिकाने

छह विधानसभा क्षेत्रों में रही आगे
विस क्षेत्र पुरुष महिला महिला प्रतिशत
डूंगरपुर 75548 81144 69.83
सागवाड़ा 79010 91171 82.97
चौरासी 73787 78505 64.28
घाटोल 105210 106206 81.62
गढ़ी 98449 103390 77.66
बांसवाड़ा 101549 100294 78.41
बागीदौरा 89437 88228 72.92
कुशलगढ़ 82278 83993 71.11

ट्रेंडिंग वीडियो