scriptयुवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका | Youth's body hanged from Neem tree in banswara | Patrika News

युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 14, 2019 06:31:17 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

सदर थाना क्षेत्र के घलकिया-चिडिय़ावासा मार्ग पर वांका मोड़ के समीप रविवार सुबह एक खेत में नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।

banswara
बासवाड़ा/चिडिय़ावासा। सदर थाना क्षेत्र के घलकिया-चिडिय़ावासा मार्ग पर वांका मोड़ के समीप रविवार सुबह एक खेत में नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक की शिनाख्त मालाबस्ती, घलकिया निवासी बापूलाल उर्फ प्रभु ( 23) पुत्र केवजी मईड़ा के रूप में हुई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
रविवार सुबह सोयाबीन के खेत लगे नीम के पेड़ से शव लटकता देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सदर थाना सीआई बाबूलाल मोरारिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इधर, बांसवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक प्रभातीलाल मीणा, कोतवाल भैयालाल आंजना भी मौके पर पहुंचे और परिजन व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एफएसएल टीम व डॉग स्कॉयड टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। रात को बाइक लेकर निकला था परिजनों ने पुलिस को बताया कि बापूलाल बांसवाड़ा में मजदूरी करता था।
शनिवार शाम को वह घर आने के बाद अपने जीजा की बाइक लेकर निकल गया। रविवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। इधर बाइक लावारिस हालत में घर के निकट पड़ी मिली। सिर, पैर पर घाव पुलिस छानबीन में सामने आया कि युवक के सिर, पैर व शरीर के अन्य जगहों पर गहरे घाव मिले हैं। इस पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई।
पुलिस के अनुसार चाकू या अन्य धारदार हथियार से हमले से हुए घाव है। पुलिस ने हत्या होना मानकर जांच शुरू की है। मृतक बापूलाल के दो भाई हैं। बड़ा भाई लोधा गांव स्थित एक मिल में मजदूरी करता है। वहीं छोटा भाई दिव्यांग है। पिता केवजी मईड़ा बांसवाड़ा में चौकीदारी का काम करते हैं। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो