scriptशाम को घर से निकले युवक का शव सुबह पेड़ से लटका मिला, शरीर पर गहरे घाव देखकर परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला | youth's body hanged from tree in banswara | Patrika News

शाम को घर से निकले युवक का शव सुबह पेड़ से लटका मिला, शरीर पर गहरे घाव देखकर परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 15, 2019 12:50:32 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के घाव के निशान

banswara

शाम को घर से निकले युवक का शव सुबह पेड़ से लटका मिला, शरीर पर गहरे घाव देखकर परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला

चिडिय़ावासा/बांसवाड़ा. सदर थाना क्षेत्र के घलकिया-चिडिय़ावासा मार्ग पर वांका मोड़ के समीप रविवार सुबह एक खेत में नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक की शिनाख्त मालाबस्ती, घलकिया निवासी बापूलाल उर्फ प्रभु (23) पुत्र केवजी मईड़ा के रूप में हुई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट और मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या का मामला माना है और प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। रविवार सुबह सोयाबीन के खेत लगे नीम के पेड़ से शव लटकता देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सदर थाना सीआई बाबूलाल मोरारिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इधर, बांसवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक प्रभातीलाल मीणा, कोतवाल भैयालाल आंजना भी मौके पर पहुंचे और परिजन व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं एफएसएल टीम व डॉग स्कॉयड टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।
बांसवाड़ा : लडक़ी से छेड़छाड़ करने से रोका तो आरोपियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा, ताबड़तोड़ बरसाए पत्थर

रात को बाइक लेकर निकला था
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बापूलाल बांसवाड़ा में मजदूरी करता था। शनिवार शाम को वह घर आने के बाद अपने जीजा की बाइक लेकर निकल गया। रविवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। इधर बाइक लावारिस हालत में घर के निकट पड़ी मिली। पुलिस छानबीन में सामने आया कि युवक के सिर, पैर व शरीर के अन्य जगहों पर गहरे घाव मिले हैं। इस पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस के अनुसार चाकू या अन्य धारदार हथियार से हमले से हुए घाव हैं। पुलिस ने हत्या मानकर जांच शुरू की है। मृतक बापूलाल के दो भाई हैं। बड़ा भाई लोधा गांव स्थित एक मिल में मजदूरी करता है। वहीं छोटा भाई दिव्यांग है। पिता केवजी मईड़ा बांसवाड़ा में चौकीदारी का काम करते हैं। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो