script

छप्पर उतारते समय गिरी दीवार, 11 लोगों के दब जाने से मचा कोहराम

locationबाराबंकीPublished: Sep 29, 2020 11:59:51 am

मामला बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर इलाके के गांव औरंगाबाद का है।

छप्पर उतारते समय गिरी दीवार, 11 लोगों के दब जाने से मचा कोहराम

छप्पर उतारते समय गिरी दीवार, 11 लोगों के दब जाने से मचा कोहराम

बाराबंकी. एक गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक पक्की दीवार भरभरा कर गिर गयी और उसके नीचे 11 लोग दब कर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से स्थानीय पुलिस ने सभी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, जहां से 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दीवार गिरने से हड़कंप

मामला बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर इलाके के गांव औरंगाबाद का है। जहां आज लगभग एक दर्जन ग्रामीण दीवार पर रखे छप्पर को हटाने के लिए इकट्ठा हुए थे| इन लोगों ने जैसे ही छप्पर को जोर लगा कर खींचा वैसे ही जिस दीवार पर छप्पर रखा हुआ था, वह भरभरा कर गिर गयी। दीवार गिरने से उसके नीचे 11 ग्रामीण दब गए और चीख पुकार शुरू हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल इलाज के रेफर कर दिया।
लोगों को आईं गंभीर चोटें

औरंगाबाद निवासी शत्रोहन ने बताया कि वह अपनी दीवार पर रखे छप्पर को हटाने के लिए गांव वालों को बुला कर लाया था और छप्पर उतारते समय अचानक दीवार गिर गयी। उसके नीचे आठ दस लोग दब गए। लगभग छह लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। जिन्हे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार से छप्पर हटाया जा रहा था। तभी दीवार गिर गयी और उसके नीचे 10 से 12 लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर वह लोग आये और सभी को बाहर निकाला गया। सभी घायल हैं और सीएचसी पर इलाज हो रहा है। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
//?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो