scriptभागवत के लिए मूर्ति ले जाते समय दो पक्षों में बवाल, आठ लोग घायल | 8 people injured in barabanki up hindi news | Patrika News

भागवत के लिए मूर्ति ले जाते समय दो पक्षों में बवाल, आठ लोग घायल

locationबाराबंकीPublished: Mar 15, 2018 01:13:03 pm

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले जिला बाराबंकी में बुधवार को कलश यात्रा निकालते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई।

barabnki

बाराबंकी. प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले जिला बाराबंकी में बुधवार को कलश यात्रा निकालते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के करीब आठ लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें – आग की लपटों में जलकर खाक हुई पांच माह की मासूम, परिवार में कोहराम, जंगल में मिला नवजात का शव
मामला रामनगर थाना क्षेत्र के सुरजूपुर गांव का है। जहां एक भागवत कथा का कार्यक्रम होना था। पुरानी परंपरा को निभाते हुए एक पक्ष के लोग भागवत कथा से पहले मूर्तियों के साथ कलश यात्रा लेकर लोधेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक लड़का भी अपनी बहन के साथ उसी रास्ते से गुजर रहा था। इस दैरान उस लड़के और उसकी बहन के ऊपर कलश यात्रा में चल रहा रंग पड़ गया। जिससे दोनों पक्षों का आपस में विवाद हो गया। इस विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने कलश यात्रा में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें यात्रा में शामिल आठ लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें – गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में जीत पर इटावा में सपाइयों ने मनाया जश्न, जमकर बांटे लड्डू

वहीं मौके पर पहुंचे बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस विवाद में करीब आठ लोग घायल हुए हैं, जिनको मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

ट्रेंडिंग वीडियो