scriptअलीगढ़ की घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, पूछ लिया यह बड़ा सवाल | Akhilesh Yadav targets Yogi government in Aligarh Matter | Patrika News
बाराबंकी

अलीगढ़ की घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, पूछ लिया यह बड़ा सवाल

– अलीगढ़ घटना पर अखिलेश यादव का बयान
– इस सरकार में बेटियां नहीं हैं सुरक्षित
– कानून व्यवस्था के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल

बाराबंकीJun 09, 2019 / 09:41 am

नितिन श्रीवास्तव

Akhilesh Yadav targets Yogi government in Aligarh Matter

अलीगढ़ की घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, पूछा यह बड़ा सवाल

बाराबंकी . उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में हुई घटना के लिए बाराबंकी में प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल बताया। अखिलेश यादव ने भाजपा के नए भारत के नारे पर तंज करते हुए कहा कि क्या यही नया भारत जहां बेटियों की जान जाती हो या बेटियों की इज्जत छीन ली जाती हो। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अभी अलीगढ़ की घटना का मामला शान्त ही नही हुआ था कि हमीरपुर में वैसी ही घटना हो गयी, कौशाम्बी में घटना हो गयी। अखिलेश यादव बाराबंकी के जहरीली शराबकांड में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवार से उनका दुख दर्द बांटने पहुंचे थे।

कानून व्यवस्था के मामले में भाजपा सरकार फेल

बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर इलाके के रानीगंज गांव में हाल ही में हुए जहरीली शराबकांड के पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने अलीगढ़ जनपद में एक बेटी के साथ हुई हैवानियत पर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसे कानून व्यवस्था मामले में पूरी तरह फेल बताया। अखिलेश ने भाजपा के नए भारत के नारे की हवा निकालते हुए कहा कि क्या यही नया भारत है, जहां बेटियों के साथ हैवानियत होती है, जहां बेटियों की जान ले ली जाती है, जहां बेटियों की इज्जत छीन ले जाती है। अलीगढ़ की घटना पर सारे बुद्धिजीवी आवाज उठा रहे हैं, मुम्बई के कलाकार आवाज उठा रहे हैं।

अलीगढ़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी अलीगढ़ का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि हमीरपुर में भी ठीक वैसी ही घटना हो गई। कौशाम्बी में भी घटना हो गई। मतलब सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल हो गई है। आखिर सरकार कर क्या रही है, आखिर सरकार कहां सो रही है। क्या यही सभ्य समाज है। अखिलेश ने कहा कि बेटियों के साथ इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो