scriptअब महिलाएं भी बेझिझक आएंगी पुलिस थाने, दूर होगा आधी आबादी का डर | Barabanki beging thane chalo abhiyan | Patrika News

अब महिलाएं भी बेझिझक आएंगी पुलिस थाने, दूर होगा आधी आबादी का डर

locationबाराबंकीPublished: Mar 13, 2021 10:17:39 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

अनोखा अभियान छेड़ने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बाराबंकी

Barabanki Police

Barabanki Police

बाराबंकी. महिलाओं को पुलिस थानों या पुलिस से शिकायत करने में कोई झिझक न हो इसके लिए आज से बाराबंकी जिले के सभी थानों में थाना चलो अभियान शुरू कर दिया गया है। आधी आबादी को सुरक्षा का भरोसा दिलाने, उन्हें अधिकार और कानून की जानकारी देने के लिए ऐसा अनोखा अभियान चलाने वाला बाराबंकी प्रदेश का पहला जिला बना है। दरअसल पुलिस अधीक्षक बाराबंकी की इस पहल का मकसद महिलाओं को जागरुक करने के साथ-साथ महिला अपराध संबंधित सूचना देने के लिए सरकार की तरफ से जारी टोल फ्री नंबरों की जानकारी देना है। वहीं बाराबंकी पुलिस की इस पहल से जिले की महिलाओं में भी काफी खुशी है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इन दिनों सरकार महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने में जुटी है। इसी क्रम में बाराबंकी पुलिस ने भी जिलेभर के सभी थानों में महिलाओं के लिए एक अनोखा अभियान छेड़ा है। जिसका नाम थाना चलो अभियान दिया गया है। बाराबंकी प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां महिलाओं को लेकर इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। थाना चलो अभियान के तहत थाने में आने वाली महिलाओं को सौहार्दपूर्ण माहौल दिया जाएगा। उन्हें यह अहसास कराया जाएगा कि पुलिसकर्मी भी उन्हीं के बीच से आए हुए लोग हैं।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं से पुलिस व महिला का संवाद स्थापित करना है। वहीं इसके बाद बाराबंकी पुलिस जल्द ही जिले में गांव चलो अभियान भी शुरू करने जा रही है। गांव चलो अभियान के तहत महिला पुलिस गांव-गांव जाएगी और वहां महिलाओं को इकट्ठा करके उनके साथ चौपाल लगाएगी। इस दौरान उन्हें अधिकार और कानून की जानकारी के साथ-साथ महिला अपराध संबंधित सूचना देने के लिए जारी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं को दी जाने वाली जानकारी का पंपलेट भी दिया जाएगा, जिससे वह याद रख सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो