भाजपा संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत
प्रदेश में सात भाजपा महामंत्री बनाए गए। जिसमें से एक बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को बनाया गया।
Published: 25 Aug 2020, 06:55 PM IST
बाराबंकी. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटने के लिए शनिवार को अपनी टीम गठित की। इस टीम में एक से एक बड़े क्षत्रप की नियुक्ति की गई और उन्हें प्रदेश का कार्यभार सौंपा। प्रदेश में सात भाजपा महामंत्री बनाए गए। जिसमें से एक बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को बनाया गया। इस जिम्मेदारी के मिलने से गद्गगद् प्रियंका सिंह रावत ने कहाकि जो जिम्मेदारी भाजपा ने उन्हें सौंपी है ईश्वर उसे निभाने की शक्ति दे। प्रदेश महामंत्री बनाये जाने के बाद आज पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को बाराबंकी पहुंची जहां उनका में उनका भव्य स्वागत किया गया।
बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को भाजपा ने प्रदेश का महामंत्री नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आज जब वह अपने बाराबंकी आवास पर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं से हुए स्वागत से अभिभूत प्रियंका सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया।|
प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि संगठन ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है, यह ऐसी जिम्मेदारी है जिसके कल्पना उन्होंने नहीं की थी मगर संगठन ने दायित्व देकर जिम्मेदारियों को बढ़ा दिया है। जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे निभाने की शक्ति ईश्वर दे यही वह ईश्वर से कामना करती है। प्रियंका सिंह ने बताया कि बाराबंकी उनकी कर्मभूमि है और प्रदेश की जनता के साथ-साथ बाराबंकी की जनता के प्रति वह जवाबदेह रहेंगी।
अब पाइए अपने शहर ( Barabanki News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज