संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल सिंह की शादी तकरीबन सात महीने पहले बहराइच की स्नेहलता सिंह से हुई थी। उन दोनों की लव मैरिज थी। स्नेहलता सफेदाबाद स्थित मेयो मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थी। लेकिन रविवार तड़के स्नेहलता की संदिग्थ परिस्थितियों में हत्या हो गई। हत्या की यह वारदात बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बेलहरा पुल के पास हुई। फिलहाल घटना में थाना मोहम्मपुर खाला निवासी राहुल सिंह की पुलिस को बताई गई थ्योरी के मुताबिक वह और उसकी पत्नी कार से अपने गांव जा रहे थे। तभी लूट के इरादे से कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी पत्नी की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। राहुल सिंह को जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती करवाया गया।
दहेज के लिए बेटी को मारा जबकि मृतका के पिता ने दहेज के लिए दामाद पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि इस मामले में राहुल सिंह का किसी और लड़की के साथ प्रेम प्रसंग होने की भी बातें सामने आ रही हैं। राहुल के ससुर ने आरोप लगाया कि थाना मोहम्मदपुर खाला के ग्राम दौलतपुर निवासी बबलू सिंह के बेटे राहुल सिंह से उनकी बेटी का विवाह 27 जनवरी 2019 को हुआ था। उनकी बेटी मेयो कॉलेज में पढ़ाती थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग ससुरालियों द्वारा की जा रही थी। इसीलिए बेटी को ले जाकर इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी।