जन्मदिन के मौके पर भाजपा नेता ने आयोजित किया समरसता भोज, देखें वीडियो
इस समरसता भोज में लोगों की चिकित्सा व्यवस्था की भी व्यापक व्यवस्था के साथ-साथ कम्बल वितरण की भी बड़ी व्यवस्था की।
Published: 25 Jan 2021, 01:14 PM IST
बाराबकी. अपने जन्मदिन के मौके को सेवा में समर्पित करने वाले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू द्विवेदी ने चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर अपना दसवां कार्यक्रम आयोजित कर एक विराट समरसता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पौराणिक महादेवा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराना और देववृक्ष पारिजात और कुंतेश्वर महादेव मन्दिर के मार्ग का चौड़ीकरण करवा कर मुख्यमार्ग फोरलेन से जोड़ना रहेगी। बाराबंकी की रामनगर विधानसभा की ग्राम सभा देवली में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने एक विराट समरसता भोज का आयोजन किया। इस समरसता भोज में लोगों की चिकित्सा व्यवस्था की भी व्यापक व्यवस्था के साथ-साथ कम्बल वितरण की भी बड़ी व्यवस्था की। भाजपा नेता का जन्मदिन 24 जनवरी को था, मगर उन्होंने अपने जन्मदिन को सेवा सप्ताह बना कर सेवा कार्य में लगा दिया और इसी क्रम में उनका यह दसवां सेवा कार्यक्रम था।
अब पाइए अपने शहर ( Barabanki News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज