बाराबंकी

राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेता विनय कटियार का बेहद विवादित बयान, कांग्रेस पार्टी को लेकर कही ये बात

विनय कटियार ने कहा कि राहुल गांधी को भारत छोड़कर चीन में बस जाना चाहिए, क्योंकि वही इनके लिए सुरक्षित जगह है और वही उनके लिए फंडिंग भी करता है।

बाराबंकीApr 04, 2021 / 09:21 am

नितिन श्रीवास्तव

राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेता विनय कटियार का बेहद विवादित बयान, कांग्रेस पार्टी को लेकर कही ये बात

बाराबंकी. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व सांसद और बयान बहादुर के नाम से मशहूर नेता विनय कटियार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। विनय कटियार ने राहुल गाँधी को चीन का दलाल तक कह दिया। साथ ही कांग्रेस पार्टी को विधवा प्रलाप करने वाली महिला करार दिया।
विनय कटियार का विवादित बयान

बाराबंकी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद विनय कटियार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को चीन का दलाल कह दिया और उनकी पूरी पार्टी को ऐसी महिला करार दिया जो विधवा प्रलाप तो करती है। मगर उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। भाजपा नेता के इस बयान से राजनैतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं में भी हड़कंप मच गया है।
कांग्रेस पार्टी को लेकर कही ये बात

भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि राहुल गांधी चीन का दलाल है। जब भी कोई इस प्रकार की घटना होती है तो वह आगे आकर खड़े हो जाते हैं। उन्हें भारत छोड़कर चीन में बस जाना चाहिए, क्योंकि वही इनके लिए सुरक्षित जगह है और वही उनके लिए फंडिंग भी करता है। यह सभी जानते हैं। साथ ही विनय कटियार ने पूरी कांग्रेस पार्टी को ऐसी महिला करार दिया जो विधवा प्रलाप तो करती हैं, मगर उन्हें कोई पुचकारता नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.