scriptप्यार में खाया धोखा तो गुस्से में आकर लड़की के साथ कर दिया ऐसा… | Boy did bad to girl after being ignored by her | Patrika News

प्यार में खाया धोखा तो गुस्से में आकर लड़की के साथ कर दिया ऐसा…

locationबाराबंकीPublished: Apr 20, 2019 09:13:21 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

यह वारदात उस समय घटी, जब लड़की अपनी भाभी के साथ खेत में शौच के लिए जा रही थी.

Rape

Rape

बाराबंकी. प्यार में धोखा खाने के बाद बदला लेने के लिए गांव के ही दो दबंग भाइयों ने लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल लड़की को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह वारदात उस समय घटी, जब लड़की अपनी भाभी के साथ खेत में शौच के लिए जा रही थी। लड़की का चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया। लड़की को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
वारदात देवा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। जहां एक गांव के निवासी सुनील ने बताया कि गुरुवार की देर रात उसकी बहन और भाभी शौच के लिए खेत गयी थी।तभी वहां पहले से बैठे गांव के ही दो सगे भाई वीरेंद्र और जीतेंद्र ने बहन से छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने बहन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे वह काफी जख्मी होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। वहीं भाभी के मुताबिक शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद पीड़ित लड़की को घर वाले सीएचसी देवा ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां गंभीर हालत में लड़की का इलाज जारी है। वहीं देवा थाने में किशोरी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिराफ्तार कर लिया है।
आरोपी का यह है कहना-

आरोपी वीरेंद्र के मुताबिक लड़की उससे प्यार करती थी। उन दोनों को लड़की के घर वालों ने एकसाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद से उसके घरवाले उसे मारते-पीटते थे। जबकि वह लड़की से कोई बात नहीं करता था। इसी बात से नाराज होकर उन लोगों ने लड़की पर हमला कर दिया।
एएसपी ने दिया बयान-

वहीं इस वारदात पर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस. गौतम ने बताया कि लड़की पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया है। एएसपी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिराफ्तार कर लिया है। लड़की का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो