छह साल पहले मिले थे दोनों जानकारी मिली कि नीरज को रविवार देर रात संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया था। फिर वह अचानक गांव से लापता हो गया था। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। पुलिस ने नीरज को पकड़ लिया। नीरज ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में लोगों की चेन बनाने का कार्य करता है। उसके संबंध छह साल पहले पूजा से हो गए थे। इस पर उसने उसको भी अपने साथ जोड़ लिया था। कई बार कई दिनों तक बाहर रहे और संबंध मजबूत होते गए। पूजा को वह बतौर पत्नी रखता था। इसी वजह से पूजा ने अपने मोबाइल के ट्रू कॉलर में अपना नाम पूजा वर्मा भी लिख लिया था।