scriptछह जुलाई को बाराबंकी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन | CM Yogi Adityanath visit Barabanki on 6th July UP news | Patrika News

छह जुलाई को बाराबंकी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

locationबाराबंकीPublished: Jul 04, 2018 01:38:35 pm

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं…

CM Yogi Adityanath visit Barabanki on 6th July UP news

छह जुलाई को बाराबंकी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

बाराबंकी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जुलाई को लोधेश्वर महादेवा आएंगे। मुख्यमंत्री महादेवा ऑडीटोरियम में वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण के साथ ही लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का लिखित कार्यक्रम नहीं आया है।
तैयारियों मे जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जुलाई को बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा आएंगे। मुख्यमंत्री महादेवा ऑडीटोरियम में वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण के साथ ही लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का लिखित कार्यक्रम नहीं आया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते डीएम उदयभानु त्रिपाठी और एसपी बीपी श्रीवास्तव ने लोधेश्वर महादेवा का भ्रमण किया और हेलीपैड बनाने के लिए सुरक्षित स्थान देखा। इसके बाद को तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक कर उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की।
महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे योगी

सीएम के आगमन को लेकर रामनगर विधायक शरद अवस्थी काफी उत्साहित हैं। उनका विधायक का कहना है कि सीएम आएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं। इसके साथ ही सीएम के कार्यक्रम में आम जनता के साथ तमाम कार्यकर्ताओं भी इकट्ठा होंगे।
वन महोत्सव के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

बाराबंकी के डीएम उदय भानु त्रिपाठी के मुताबिक मुख्यमंत्री 6 जुलाई को महादेवा में होने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां काफी संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही महादेवा मंदिर में भी वह दर्शन-पूजन करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए यहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
आ सकते हैं पांच से दस हजार लोग

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वी.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर पांच से दस हजार तक लोग आ सकते हैं जिसकी व्यवस्था कराने में हम लोग लगे हुए हैं। ऑडिटोरियम में ढाई से तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है जिसके चलते आस-पास भी टेंट लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो