scriptपरेशानियों से जूझ रहा उत्तर प्रदेश का किसान, अब उनकी आवाज बनेगी कांग्रेस पार्टी- अजय कुमार लल्लू | Congress Ajay Kumar Singh Lallu Tanuj Punia in Barabanki | Patrika News

परेशानियों से जूझ रहा उत्तर प्रदेश का किसान, अब उनकी आवाज बनेगी कांग्रेस पार्टी- अजय कुमार लल्लू

locationबाराबंकीPublished: Feb 07, 2020 12:56:23 pm

अजय कुमार लल्लू ने किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश का किसान अपनी धान की फसल बिचैलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं…

परेशानियों से जूझ रहा उत्तर प्रदेश का किसान, अब उनकी आवाज बनेगी कांग्रेस पार्टी- अजय कुमार लल्लू

परेशानियों से जूझ रहा उत्तर प्रदेश का किसान, अब उनकी आवाज बनेगी कांग्रेस पार्टी- अजय कुमार लल्लू

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू आज बाराबंकी में आयोजित किसान जनजागरण अभियान में शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओं ने विकास खण्ड देवां के ग्राम सरैया मजरे कैंथी में आयोजित किसान जनजागरण अभियान में सैकड़ो किसानों से सम्पर्क कर किसान मांग पत्र भरवाए।
इस मौके पर अजय कुमार सिंह लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान परेशानियों से जूझ रहा है। जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तब इस देश के अन्नदाता से वादा करके सरकार में आयी थी कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो हम किसानों की आय दोगुना करेंगे। फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित करेंगे लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने किसानों की खुशिया छीनने तथा धोखा देने का काम किया हैं। कांग्रेस पार्टी किसान की आवाज बनेंगी, कांग्रेसजन लाठी गोली खाकर जेल जाकर किसान की समस्याओं की लड़ाई लड़ेगे। किसान जनजागरण अभियान 40 दिन चलेंगा, इस बीच कांग्रेस 55 लाख परिवारों से सीधा संवाद करके 2 लाख 71 करोड़ से ज्यादा किसानों सम्पर्क करके 12 हजार नुक्कड़ सभाऐं करके किसानों के दुख दर्द जानने का काम कांग्रेस करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश का किसान अपनी धान की फसल बिचैलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं। फसल की लागत का 1.5 गुना दाम देने का वादा करके आयी भाजपा सरकार में प्रदेश के अन्नदाता को लागत मूल्य नही मिल पा रहा हैं। कब किस किसान की मेहनत से उगाई गयी फसल रात में या दिनदहाड़े अवारा पशु उजाड़ देंगे, यह उसे भी नही पता, किसान की आत्महत्या पर भी इस सरकार को अफसोस नही हैं। प्रदेश के गन्ना मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गन्ना मंत्री की मिल पर गन्ना किसानों का करोड़ो रूपये बकाया हैं जब प्रदेश का मंत्री अपनी मिल का बकाया का भुगतान नही करा पा रहा हैं तो प्रदेश के गन्ना किसानों के 7400 करोड़ का भुगतान क्या करायेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज से चालू किया गया जन जागरण अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा और अगर प्रदेश के अन्नदाता से खेत घर खलिहान में संवाद के बाद जिला प्रशासन तथा प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाकर अगर किसानों की समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो प्रदेश का कांग्रेसजन प्रदेश सरकार की नींद हराम-कर देंगे। किसान जन जागरण अभियान पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनरायन सिंह परिहार आयोजक नईम सिद्दीकी, तनुज पुनिया ने भी सम्बोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो